chhat puja

लड़के की क्यूटनेस पर फिदा हो गई थीं पलक तिवारी, इंस्टाग्राम पर हजार लोगों में से ढूंढ किया था डेट

WD Entertainment Desk
गुरुवार, 1 मई 2025 (16:48 IST)
श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। बीते काफी समय से उनका नाम इब्राहिम अली खान संग जुड़ रहा है। हालांकि दोनों हमेशा एक-दूसरे को अपना अच्छा दोस्त बताते हैं। अब पलक तिवारी ने अपनी लव लाइफ को लेकर एक दिलचस्प खुलासा किया है। 
 
जूम को दिए इंटरव्यू के दौरान पलक तिवारी ने बताया कि उन्होंने एक क्यूट लड़के को सोशल मीडिया पर स्टॉक किया था और बाद में काफी समय तक दोनों ने एक दूसरे को डेट भी किया। 

ALSO READ: रेड 2 मूवी रिव्यू: रेड की परछाई में भटकी अजय देवगन की एक औसत फिल्म
 
पलक तिवारी ने कहा, मैंने अपनी लाइफ में सबसे अजीब काम ये किया था कि एक बार मैंने एक लड़के को देखा और मुझे एहसास हुआ कि यह कितना क्यूट है। जब मैं किसी लड़के को देखती हूं और मुझे लगता है कि वह प्यारा है, तो मुझे यह जानना था वह कौन है। 
 
एक्ट्रेस ने कहा, लेकिन मुझे कुछ भी नहीं पता था। उसका नाम भी नहीं, कुछ भी नहीं। मैंने उसे सिर्फ एक बार देखा था। मुझे उसके बारे में पता लगाना था। मुझे वो लड़का दोबारा एक फ्रेंड की स्टोरी पोस्ट में नजर आया, लेकिन उसे टैग नहीं किया गया था। वो दोस्त 2,000 लोगों को फॉलो कर रहा था। 
 
पलक ने बताया कि आप सोच नहीं सकते मैंने उन 2 हजार लोगों के अकाउंट्स खोलकर उसका नाम ढूंढने की कोशिश की थी। मैंने सिर्फ वो अपने लिए किया था। मैं शायद ऐसा किसी और के लिए नहीं करती। लेकिन हां, यह कामयाब रहा। बाद में हम दोनों ने एक दूसरे को डेट किया जब तक हम कर सकते थे। 
 
बता दें कि पलक तिवारी ने सलमान खान के साथ फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। अब वह मौनी रॉय और संजय दत्त के साथ फिल्म 'द भूतनी' में नजर आ रही हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

आर्यन खान की 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' को शशि थरूर ने बताया मास्टरपीस, बोले- बिलकुल जीनियस और हिलेरियस

जब 18 साल की उम्र में प्रियंका चोपड़ा बनी थीं मिस वर्ल्‍ड, मां ने गले लगाकर पूछ लिया था ये अजीब सा सवाल

हंसी के साथ डर का तड़का लगाने आए आशीष चंचलानी, एकाकी का ट्रेलर हुआ रिलीज

'जामताड़ा 2' एक्टर सचिन चंदवाडे का निधन, 25 साल की उम्र में की आत्महत्या

'मिर्जापुर: द फिल्म' में हुई जन्नत गर्ल सोनल चौहान की एंट्री, एक्ट्रेस ने खुद किया ऐलान

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख