Hanuman Chalisa

जब तब्बू ने किया था 24 साल छोटे ईशान खट्टर संग रोमांस

WD Entertainment Desk
सोमवार, 4 नवंबर 2024 (11:50 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्‍बू 4 नवंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। तब्बू ने इंडस्ट्री में कई हिट फिल्में दी हैं। उनकी हर फिल्मों को फैंस ने खूब प्यार दिया है। एक्ट्रेस ने फिल्मों से खूब नाम और शोहरत कमाई है। तब्बू ने बॉलीवुड के साथ साथ तमिल और मलयालम फिल्मों में अपना नाम कमाया है।
 
तब्बू ने अपने करियर की शुरुआत 15 साल की उम्र में साल 1985 में 'हम नौजवान' से की थी। इस फिल्म में उन्होंने देव आनंद की बेटी का किरदार निभाया था। बतौर एक्ट्रेस उनकी पहली हिन्दी फिल्म 'पहला पहला प्यार' थी। उन्होंने माचिस, विरासत, हु तू तू, अस्तित्‍व, चांदनी बार, दे दे प्यार दे, दृश्यम और हैदर जैसी कई फिल्मों में काम किया है।
 
तब्बू नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म 'अ सूटेबल बॉय' में 24 साल के ईशान खट्टर संग रोमांस करती नजर आई थीं। उस समय तब्बू की उम्र 48 साल थीं। ईशान खट्टर ने कहा था कि फिल्म की शूटिंग के दौरान तब्बू के साथ रोमांस करना उनके लिए आसान रहा।
 
इसकी वजह पूछे जाने पर ईशान ने कहा था, क्योंकि वह तब्बू हैं और उससे वास्तव में आपका काम आधा हो जाता है। मैंने पहले भी कहा है और मैंने इसे 'धड़क' के दौरान भी कहा था कि मेरे लिए पागल प्रेमी का किरदार निभाना काफी आसान है, क्योंकि वह काफी आर्कषक हैं और खासकर इस किरदार में वह काफी आकर्षक लग रही थीं।
 
ईशान ने बताया था कि उन्होंने तब्बू को एक निक नाम दिया था। वह उन्हें ‘टबास्को' कहते थे। तबस्सुम के लिए टबास्को मिर्ची हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

अक्षय कुमार लौटे अपने आइकॉनिक कॉमिक अंदाज़ में, 'वेलकम टू द जंगल' से नया लुक आया सामने

फिल्म 'सिस्टम' का ट्रेलर रिलीज, सोनाक्षी सिन्हा बनीं दमदार वकील, कोर्टरूम में होगी न्याय की जंग

अंशुमन झा की ‘लकड़बग्घा 2’ का Cannes Film Festival में धमाका, इंटरनेशनल स्क्रीनिंग से बढ़ी चर्चा

अक्षय कुमार, विद्या बालन और अनीस बज्मी की अनटाइटल्ड कॉमेडी फिल्म इस दिन होगी रिलीज

NTR फैंस के लिए डबल ट्रीट: हैदराबाद में बर्थडे सेलिब्रेशन संग NTRxNeel की देखने मिलेगी पहली झलक!

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख