जानिए कौन हैं पत्रलेखा? राजकुमार राव संग लेंगी सात फेरे

Webdunia
रविवार, 14 नवंबर 2021 (11:23 IST)
बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव 14 नवंबर को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड पत्रलेखा संग शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों की शादी चंडीगढ़ के 'द ओबेरॉय सुखविलास स्पा रिसोर्ट' में होगी। शादी से एक दिन पहले यानी 13 नवंबर को राजकुमार राव और पत्रलेखा ने सगाई की।

 
क्या आप जानते हैं कि पत्रलेखा कौन है? पत्रलेखा पॉल का जन्म मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में 20 फरवरी, 1989 को हुआ था। उनके पिता पेशे से एक चार्टर्ड एकाउंटेंट हैं और मां एक गृहिणी है। उनकी दादी एक कवयित्री थीं।
 
पत्रलेखा ने अपनी शुरुआती पढ़ाई असम के एक बोर्डिंग स्कूल से की थी और ग्रेजुएशन बैंगलोर के बिशप कॉटन गर्ल्स स्कूल से किया था। बॉलीवुड में मौका मिलने से पहले पत्रलेखा को अपने कॉलेज की पढ़ाई के दौरान ब्लैकबेरी, टाटा डोकोमो और कई अन्य विज्ञापनों में आने का मौका मिला।
 
2014 में पत्रलेखा ने राजकुमार के ऑपोजिट फिल्म 'सिटी लाइट्स' से बॉलीवुड में कदम रखा। इस फिल्म को हंसल मेहता ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म के अलावा वह लव गेम्स, नानू की जानू जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। 
 
इसके अलावा पत्रलेखा ने वेब सीरीज 'बोस: डेड अलाइव, चियर्स, बदनाम गली, फोर्बिडन लव, मैं हीरो बोल रहा हूं में भी काम किया है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

'किंग' के सेट पर एक्शन करते वक्त घायल हुए शाहरुख खान, इलाज के लिए अमेरिका रवाना!

हार्दिक पांड्या का फिर टूटा दिल, जैस्मिन वालिया संग हुआ ब्रेकअप!

क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीजन 2 का नया प्रोमो रिलीज, शांति निकेतन की दिखी झलक

राजकुमार हिरानी की इन सुपरहिट फिल्मों का बन चुका है देश से लेकर विदेश तक रीमेक

संगीता बिजलानी के फार्महाउस पर हुई चोरी, चोरों ने जमकर की तोड़फोड़

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख