जानें कौन हैं राणा दग्गुबाती की होने वाली बीवी मिहिका बजाज?

Webdunia
शुक्रवार, 7 अगस्त 2020 (15:40 IST)
साउथ एक्टर राणा दग्गुबाती ने हाल ही में गर्लफ्रेंड मिहिका बजाज के साथ रिलेशनशिप कंफर्म करते हुए सभी को चौंका दिया था। मिहिका की एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि ‘आखिरकार उसने हां कर ही दिया’। राणा 8 अगस्त को मिहिका से शादी करने वाले हैं। आइए जानते हैं कि कौन हैं मिहिका बजाज जिन्होंने चुराया है ‘भल्‍लालदेव’ का दिल... 

हैदराबाद में जन्मीं मिहिका बजाज एक इवेंट प्लानर हैं। वह मुंबई के Dew Drop Design Studio की मालकिन हैं। मिहिका बजाज की मां बंटी बजाज भी जूलरी बिजनस इंडस्ट्री का बड़ा नाम है।



मिहिका बजाज ने मुंबई के रचना संसद से इंटीरियर डिजाइन में डिप्लोमा करने करने के बाद लंदन के चेल्सिया यूनिवर्सिटी ऑफ आर्ट एंड डिजाइन से मास्टर की डिग्री ली।

मिहिका बजाज ने मुंबई में एक साल तक इंटर्न के रूप में काम किया। उन्होंने साल 2017 में Dew Drop Design Studio की स्थापना की।



मिहिका बजाज को खाना बनाने का शौक है। इसके अलावा वह किताबें पढ़ना पसंद करती हैं और कभी-कभार लिखती भी हैं। मिहिका बजाज घुड़सवारी करना बेहद पसंद है।



बताते चलें, बीते दिन राणा दग्गुबाती और मिहिका बजाज की हल्दी की रस्म थी और दोनों पर हल्दी का रंग चढ़ चुका है। दोनों की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख