Hanuman Chalisa

डार्क और हिंसक बने 'डॉन 3', फरहान अख्तर ने नहीं मानी बात, रणवीर सिंह के फिल्म से बाहर होने की वजह आई सामने!

वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
शुक्रवार, 1 मई 2026 (14:38 IST)
बॉलीवुड के गलियारों में 'डॉन 3' लंबे समय से चर्चा का विषय बनी हुई है। जब से अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान के बाद इस फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट में रणवीर सिंह के नाम की घोषणा हुई थी, तब से फैंस काफी उत्साहित थे। लेकिन अचानक रणवीर सिंह के इस प्रोजेक्ट से अलग होने की खबर ने पूरे बॉलीवुड को चौंका दिया। 
 
रणवीर सिंह के डॉन 3 से अलग होने के बाद से उनके और फरहान अख्तर के बीच अनबन की खबरें हैं। दावा किया जा रहा था कि फरहान अख्तर संग क्रिएटिव डिफरेंस की वजह से रणवीर यह फिल्म छोड़ रहे हैं। लेकिन अब एक नई रिपोर्ट में रणवीर के फिल्म छोड़ने को लेकर असर वजह सामने आई है। 
 
फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच क्रिएटिव डिफरेंस का मुख्य कारण फिल्म की टोन और भाषा थी। रणवीर सिंह चाहते थे कि 'डॉन 3' को आधुनिक दर्शकों के हिसाब से थोड़ा डार्क और अधिक हिंसक बनाया जाए। 
 
रणवीर का मानना था कि आज के दर्शकों को ज्यादा आक्रामक, थ्रिलर और 'स्ट्रांग लैंग्वेज' वाली फिल्में पसंद आ रही हैं। इसलिए, उन्हें लगा कि डॉन के कैरेक्टर के डीएनए में भी थोड़ा बदलाव करना चाहिए, जो कि पुराने किरदारों से काफी अलग हो।
 
दूसरी ओर, निर्देशक फरहान अख्तर इस बात के बिल्कुल खिलाफ थे। उनका मानना था कि डॉन का किरदार अपने आप में काफी कूल, शांत, और शातिर है। अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान ने इस किरदार को जिस अंदाज में पेश किया था, फरहान उसी विरासत को बचाए रखना चाहते थे। 
 
फरहना अख्तर फिल्म में 'कठोर भाषा' के इस्तेमाल के पूरी तरह खिलाफ थे। फिल्ममेकर किसी भी तरह के प्रेशर टैक्टिक्स के आगे झुकने को तैयार नहीं थे। फरहान वही फिल्म बनाना चाहते थे जो उन्होंने शुरू से सोची थी। इसी बात पर असहमति के चलते दोनों के बीच की दूरियां बढ़ गईं और अंततः रणवीर सिंह ने फिल्म से किनारा कर लिया।
 
'डॉन' की फ्रेंचाइजी भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक मील का पत्थर है। 1978 में आई अमिताभ बच्चन की 'डॉन' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। इसके बाद, फरहान अख्तर ने शाहरुख खान के साथ मिलकर 2006 और 2011 में इस फ्रेंचाइजी को नए रूप में प्रस्तुत किया, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। 
 
शाहरुख खान के साथ डॉन का जो स्वैग और स्टाइल जुड़ा था, वही इसकी सबसे बड़ी यूएसपी रहा है। यही कारण है कि जब तीसरे पार्ट की घोषणा हुई, तो फैंस बहुत उत्सुक थे। रणवीर सिंह के बाहर होने के बाद, 'डॉन 3' के भविष्य को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं। फैंस अब यह जानना चाहते हैं कि क्या इस फिल्म में किसी अन्य बड़े सितारे की एंट्री होगी या फरहान अख्तर कोई नया रास्ता अपनाएंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

राम चरण स्टारर फिल्म 'पेड्डी' का ट्रेलर सपनों के शहर मुंबई में इस दिन होगा लॉन्च

संजय दत्त की 'आखिरी सवाल' को CBFC की हरी झंडी, फिल्म को मिला यह सर्टिफिकेट

बॉलीवुड के इन एक्टर्स ने बॉक्सर बनकर अपने करियर को दिया नया पंच

TVF का जलवा बरकरार, सपने वर्सेज एवरीवन सीजन 2 बना IMDb पर नंबर 1

सनी लियोनी की 'अजीब' आदत, हर 15 मिनट में करती हैं ये काम

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख