Hanuman Chalisa

बंद नहीं हुई सलमान खान की ‘Kick 2’, राइटर ने कहा- स्क्रिप्ट पर चल रहा है काम

Webdunia
बुधवार, 22 जुलाई 2020 (19:15 IST)
सलमान खान की 2014 की सुपरहिट फिल्म ‘किक’ के सीक्वल की प्लानिंग लंबे समय से की जा रही है। हालांकि, जब साजिद नाडियाडवाला ने सलमान खान के साथ फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ की घोषणा की, तो फिल्म के डिब्बाबंद होने की चर्चा होने लगी। लेकिन अब सुपरस्टार के फैन्स के लिए एक गुड न्यूज है। लेखक रजत अरोड़ा ने अफवाहों पर विराम लगाते हुए बताया कि ‘किक 2’ की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है।

‘द डर्टी पिक्चर’ और ‘वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई’ जैसी सुपरहिट फिल्मों के लेखक रजत अरोड़ा ने हाल ही में एक अखबार से अपनी अपकमिंग फिल्मों के बारे में बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बताया कि वे साजिद नाडियाडवाला की फिल्म ‘किक’ के सीक्वल पर काम कर रहे हैं।

क्या सीक्वल में भी किक की तरह दमदार वनलाइनर्स होंगे? इस सवाल पर उन्होंने कहा कि ‘किक में डेविल की शख्सियत सलमान सर से मेल खाती थी और इस तरह वे वनलाइनर्स निकले। असल जिंदगी में कोई भी इस तरह से बातें नहीं करता है, लेकिन आप एक बड़े स्टार के फैन बेस को निराश नहीं कर सकते। आखिरकार किरदार के हिसाब से ही उसके डायलॉग लिखे जाते हैं।’

बता दें, ‘किक’ में ‘मेरे बारे में इतना मत सोचना, मैं दिल में आता हूं, समझ में नहीं’ और ‘आप डेविल के पीछे और डेविल आपके पीछे, टू मच फन’ जैसे सलमान खान के डायलॉग्स पर दर्शकों को खूब सीटियां और तालियां बजाई थीं।
 

सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वे पहले ‘राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई’ की शूटिंग पूरी करेंगे, जिसे वह अक्टूबर में शूट करेंगे। इसके बाद सलमान, पूजा हेगड़े के साथ ‘कभी ईद कभी दीवाली’ पर काम करेंगे। ऐसी अफवाहें भी हैं कि सलमान खान ‘टाइगर’ सीरीज की तीसरी फिल्म के लिए कबीर खान के साथ फिर से जुड़ सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

कॉकटेल 2 मूवी प्रिव्यू: दोस्ती, प्यार और भावनाओं के भंवर में फंसी नई पीढ़ी की कहानी

मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी चक्रवर्ती ने विदेशी बॉयफ्रेंड संग की सगाई, इस दिन करेंगी शादी

करण वाही के बर्थडे पर ओरी का जलवा, 'खतरों के खिलाड़ी' गैंग के साथ दिया अपना आइकॉनिक पोज

'वेलकम टू द जंगल' की रिलीज से पहले तुषार कपूर ने की अक्षय कुमार की तारीफ, बोले- उनके दिमाग में रहती है पूरी फिल्म की स्क्रिप्ट

कमाई के मामले में दहाड़ रही है राम चरण स्टारर 'पेड्डी', 11 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर किया इतने करोड़ का कलेक्शन

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख