धर्मेन्द्र और हेमा मालिनी की पहली मुलाकात और फिल्म आसमान महल

समय ताम्रकर
धर्मेन्द्र और हेमा मालिनी बॉलीवुड की उन जोड़ियों में गिनी जाती है जिनके बीच गहरा प्यार है। उम्र के इस मोड़ पर भी दोनों की मोहब्बत देखते ही बनती है। इसके साथ ही यह हिंदी फिल्म इतिहास की सर्वाधिक लोकप्रिय जोड़ी में से एक है। 
 
धर्मेन्द्र और हेमा मालिनी की जोड़ी हिट फिल्म की गारंटी मानी जाती थी क्योंकि दर्शकों को इन दोनों को साथ देखना बहुत पसंद था। धरम-हेमा के बाद किसी भी जोड़ी के प्रति ऐसी दीवानगी नहीं देखी गई। 
 
दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया। एक-दूसरे को अच्छे से जानने लगे। फिर दिल दे बैठे और बात शादी पर जाकर ही रूकी। इसके बाद की सारी बातें तो सभी जानते हैं, लेकिन एक जानकारी बहुत कम लोगों को होगी और वो ये कि धर्मेन्द्र और हेमा की पहली मुलाकात कब और कहां हुई थी? 
 
हीमैन धर्मेन्द्र और ड्रीमगर्ल हेमा मालिनी की पहली मुलाकात के.अब्बास की कला फिल्म 'आसमान महल' के प्रीमियर पर हुई थी। 
 
सिनेमाघर में एक कॉर्नर की सीट पर हेमा बैठी थी। धर्मेन्द्र जैसे ही थिएटर में अंदर घुसे अकेली हसीना को देखा तो देखते ही रह गए थे। शायद पहली नजर में ही ही-मैन धरम स्वप्न सुंदरी को दिल दे बैठे थे। शायद वहीं से प्यार के पौधे का अंकुरण हुआ था। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

SIIMA 2025 : पुष्पा 2 के लिए अल्लू अर्जुन को मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार

Bigg Boss 19 : सलमान खान ने डोनाल्ड ट्रंप पर कसा तंज, कहा- जो ट्रबल फैला रहे, उन्हें भी चाहिए शांति पुरस्कार

कॉमेडियन जाकिर खान ने स्टेज से लिया ब्रेक, बताया 1 साल से खराब है तबीयत

Bigg Boss 19 : करोड़पति सिंगर अमाल मलिक पर भड़के सलमान खान, बोले- यहां सोने के लिए आए हो?

Bigg Boss 19 : सलमान खान ने लगाई फरहाना भट्ट की क्लास, बोले- पीस एक्टिविस्ट कहलाना बंद करें

सभी देखें

जरूर पढ़ें

War 2 रिव्यू: लचर स्क्रिप्ट और निर्देशन के कारण रितिक और एनटीआर हारे युद्ध, पढ़ें पूरी समीक्षा

कुली: द पावर हाउस रिव्यू– रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में लगा ब्रेक

शोले के 50 साल पर जानिए 50 अनसुने किस्से: गब्बर के डर से लेकर जय-वीरू की दोस्ती तक

वॉर 2 हिट है या फ्लॉप? क्या कहता है बॉक्स ऑफिस? रितिक रोशन की फिल्म का क्या है हाल?

शोले की दीवानगी 50 साल बाद भी बरकरार, क्यों यह फिल्म आज भी है भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

अगला लेख