Dharma Sangrah

Mahindra XEV 9S लॉन्च, भारत की पहली मास-मार्केट 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV 19.95 लाख रुपए में पेश

Mahindra ने नई 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV XEV 9S को 19.95 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। जानें इसकी कीमत, बैटरी ऑप्शन्स, रेंज, फीचर्स और बुकिंग डिटेल्स।

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 27 नवंबर 2025 (17:44 IST)
Mahindra ने अपनी बहुप्रतीक्षित इलेक्ट्रिक SUV XEV 9S को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 19.95 लाख रुपए  रखी गई है। यह भारत की पहली मास-मार्केट तीन-रो वाली 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV है, जो कंपनी के नए INGLO प्लेटफॉर्म पर बनी है। दिलचस्प बात यह है कि इसका शुरुआती वेरिएंट XEV 9e से करीब 1.95 लाख रुपए सस्ता है। टेस्ट ड्राइव की शुरुआत 5 दिसंबर 2025 से होगी जबकि इसकी बुकिंग 14 जनवरी 2026 से शुरू होगी और डिलीवरी 23 जनवरी 2026 से मिलनी शुरू हो जाएगी।  
भारतीय बाजार में साबित हो सकती है गेम चेंजर
फिलहाल भारतीय बाजार में इसका कोई सीधा मुकाबला नहीं है। यह भारत की इकलौती  मास-मार्केट 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV है। Kia Carens Clavis EV और BYD eMax 7 MPV सेगमेंट में आती हैं, जबकि Tata Harrier EV दो-रो वाली SUV है। महिंद्रा XEV 9S अपने सेगमेंट में एक गेम-चेंजर साबित हो सकती है। दमदार रेंज, एडवांस फीचर्स और फैमिली-फ्रेंडली स्पेस के साथ यह SUV इलेक्ट्रिक सेगमेंट में नया बेंचमार्क सेट करने जा रही है।
ALSO READ: XUV 5XO VS Tata Sierra : किसकी होगी मिड-साइज SUV सेगमेंट में बादशाहत?
एक्सटीरियर डिजाइन: दमदार और फ्यूचरिस्टिक लुक
महिंद्रा XEV 9S का डिजाइन XEV 9e और 2022 में दिखाए गए XUV.e8 कॉन्सेप्ट से प्रेरित है। इसमें कंपनी की Heartcore डिजाइन फिलॉसफी साफ नजर आती है। साइड प्रोफाइल में 2762mm का व्हीलबेस और लंबे ओवरहैंग्स दिए गए हैं, जिससे केबिन स्पेस ज्यादा मिलता है। रियर में स्मोक्ड LED टेललैंप और नया बंपर दिया गया है। ग्राउंड क्लीयरेंस 205mm (बैटरी के साथ 222mm) है। इसमें- 150 लीटर का फ्रंक (फ्रंट स्टोरेज)। तीसरी रो फोल्ड करने पर 527 लीटर तक बूट स्पेस मिलता है। रियर पैसेंजर्स के लिए भी दो अतिरिक्त स्क्रीन और BYOD (Bring Your Own Device) माउंट दिए गए हैं। फ्रंट में : क्लोज्ड ग्रिल डिजाइन। कनेक्टेड LED DRLs।  ट्रायएंगुलर LED हेडलैंप। टॉप वेरिएंट में Qualcomm Snapdragon 8295 चिप दी गई है।
 
ट्रिपल स्क्रीन और लग्जरी केबिन के साथ शानदार इंटीरियर 
केबिन के अंदर कोस्ट-टू-कोस्ट ट्रिपल स्क्रीन सेटअप दिया गया है :
डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले। सेंट्रल टचस्क्रीन।  फ्रंट पैसेंजर के लिए अलग स्क्रीन जैसे फीचर्स 
अन्य फीचर्स : पैनोरमिक स्काईरूफ। लैमिनेटेड एकॉस्टिक ग्लास। स्लाइडिंग और रिक्लाइनिंग सेकेंड रो सीट्स। वायरलेस मोबाइल चार्जिंग।  Keep Mode, Camp Mode और PawPal जैसे क्लाइमेट मोड। 
टॉप वेरिएंट्स में : 16-स्पीकर Harman Kardon साउंड सिस्टम (Dolby Atmos के साथ)। डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल। एम्बिएंट लाइटिंग
AR बेस्ड हेड-अप डिस्प्ले।

बैटरी, रेंज और परफॉर्मेंस
महिंद्रा XEV 9S में तीन बैटरी ऑप्शन मिलते हैं- 59kWh, 70kWh, 
79kWh। DC फास्ट चार्जिंग से 20% से 80% चार्ज सिर्फ 20 मिनट में हो सकता है। सभी वेरिएंट 175kW फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं।

परफॉर्मेंस :
- पावर: 210kW तक। 
- टॉर्क : 380Nm तक। 
- सिर्फ 7.0 सेकंड में  0-100 किमी/घंटा की स्पीड। 
- टॉप स्पीड : 202 किमी/घंटा (लिमिटेड)। 
- रियल वर्ल्ड रेंज : लगभग 500 किमी। 
 
 वेरिएंट और कीमत क्या है (एक्स-शोरूम)
 Pack One Above 
- 59kWh – 19.95 लाख रुपए
-  79kWh – 21.95 लाख रुपए 
 Pack Two Above 
 - 70kWh – 24.45 लाख रुपए 
-  79kWh – 25.45 लाख रुपए 
- Pack Three 
- 79kWh –  27.35 लाख रुपए 
- Pack Three Above 
-  79kWh –  29.45 लाख रुपए 
 
AC वॉल बॉक्स चार्जर की कीमत
 
- 7.2kW – 50,000 रुपए 
- 11.2kW – 75,000 रुपए 
 
MAIA और INGLO प्लेटफॉर्म टेक्नोलॉजी 

यह SUV महिंद्रा के INGLO प्लेटफॉर्म पर बनी है और इसमें LFP बैटरी दी गई है, जिस पर कंपनी लाइफटाइम वारंटी दे रही है। MAIA AI सिस्टम के जरिए इसमें 140+ कनेक्टेड फीचर्स मिलते हैं:
-  डिजिटल की
-  NFC
-  यूजर प्रोफाइल
-  रिमोट क्लाइमेट कंट्रोल
- केबिन प्री-कूलिंग
 
कम्फर्ट और कन्वीनियंस
महिंद्रा का दावा है कि इसमें 4076 लीटर का केबिन वॉल्यूम। 50:50 स्प्लिट थर्ड रो। वेंटिलेटेड और स्लाइडिंग सेकेंड रो।  65W USB-C फास्ट चार्जिंग। कूल्ड सेंटर कंसोल।  AQI डिस्प्ले के साथ एडवांस्ड एयर फिल्ट्रेशन जैसे फीचर्स दिए गए हैं। Secure 360 फीचर लाइव व्यू और रिमोट सिक्योरिटी प्रदान करता है।
 
क्या हैं सेफ्टी फीचर्स
7 एयरबैग (ड्राइवर नी एयरबैग सहित)। इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक। TPMS
 डिस्क ब्रेक ऑल व्हील। ADAS फीचर्स : Pack Two : Level 2 ADAS। Pack Three : Level 2+ ADAS।  
Edited by : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरूर पढ़ें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

नवीनतम

Mahindra XEV 9S लॉन्च, भारत की पहली मास-मार्केट 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV 19.95 लाख रुपए में पेश

XUV 5XO VS Tata Sierra : किसकी होगी मिड-साइज SUV सेगमेंट में बादशाहत?

Sierra की इलेक्ट्रिक अवतार में धमाकेदार वापसी, Tata Motors ने किया बड़ा ऐलान

EICMA में दिखी Aprilia RS 457 GP Replica, MotoGP से प्रेरित ये लिमिटेड एडिशन बाइक भारत में जल्द हो सकती है लॉन्च

अगला लेख