rashifal-2026

Alto से Wagon R तक पर मिल रहा तगड़ा डिस्‍काउंट, जानिए कितनी मिल रही है छूट

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 5 दिसंबर 2025 (17:19 IST)
Maruti Suzuki की ओर से साल के आखिरी महीने में Arena डीलरशिप के जरिए ऑफर की जाने वाली गाड़ियों पर बेहतरीन डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है।  Alto से Wagon R से तक कारों पर तगड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है। जानिए कौनसी कार पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है। कंपनी के अनुसार Alto K10  अधिकतम 52500 रुपए तक के डिस्काउंट ऑफर दिए जा रहे हैं।
ALSO READ: मोबाइल में नंबर ब्लॉक करने से स्पैम कॉल नहीं होंगी बंद, DND को लेकर TRAI के अध्यक्ष ने क्या कहा
निर्माता की ओर से इस कार को देश की सबसे सस्‍ती कारों में से एक की तरह ऑफर किया जाता है। इसकी एक्‍स शोरूम कीमत 3.69 लाख रुपए से लेकर 5.44 लाख रुपए तक है। निर्माता की ओर से इसमें कैश डिस्‍काउंट, एक्‍सचेंज बोनस, अतिरिक्‍त छूट शामिल है। 
ALSO READ: putin india vist Updates : PM मोदी और पुतिन के ऐलान के बाद उड़ी पाकिस्तान की नींद, रूस और भारत में क्या हुआ समझौता
कंपनी के मुताबिक Maruti Wagon R को इस माह खरीदने पर 58100 रुपए तक के ऑफर दिए जा रहे हैं। कार पर भी कैश डिस्‍काउंट, एक्‍सचेंज बोनस, अतिरिक्‍त छूट को दिया जा रहा है। इस कार की एक्‍स शोरूम कीमत 4.98 लाख रुपये से शुरू होती है। 
ALSO READ: Vladimir Putin के भारत दौरे से तिलमिलाया अमेरिका, ट्रंप ने करीबी की कंपनी पर ठोंका 71 लाख डॉलर का जुर्माना
इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 6.94 लाख रुपए तक है। Maruti Dzire को खरीदने पर अधिकतम 12500 रुपए तक के ऑफर दिए जा रहे हैं। इसकी एक्‍स शोरूम कीमत 6.26 लाख से 9.31 लाख रुपए के बीच है।
 
Maruti Brezza की एक्‍स शोरूम कीमत 8.25 लाख रुपए से शुरू होती है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 13.01 लाख रुपये के बीच है। इस कार को खरीदने पर अधिकतम 40 हजार रुपए तक के ऑफर दिए जा रहे हैं। Maruti Ertig को भी इस महीने खरीदने पर अधिकतम 10 हजार रुपए तक की बचत हो सकती है।  Edited by : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरूर पढ़ें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

नवीनतम

Alto से Wagon R तक पर मिल रहा तगड़ा डिस्‍काउंट, जानिए कितनी मिल रही है छूट

putin india visit : व्लादिमीर पुतिन की कार ऑरस सेनट, डोनाल्ड ट्रंप की द बीस्ट, किसमें कितना दम

November Car Sales : Maruti Suzuki, Hyundai, Kia और Tata, Mahindra में किसने मारी बाजी

Mahindra XEV 9S लॉन्च, भारत की पहली मास-मार्केट 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV 19.95 लाख रुपए में पेश

अगला लेख