MG Motor भारत में ला रही है सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार, Tata को टक्कर देने की तैयारी

Webdunia
शनिवार, 29 अक्टूबर 2022 (18:16 IST)
कार कंपनियां अब इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। अब इस रेस में एमजी मोटर भी शामिल हो गई है। एमजी मोटर इंडिया ने घोषणा की है कि वह 2023 में अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करेगी। नई EV का कोडनेम E230 है।
ALSO READ: Yamaha RX 100 फिर मचाने आ रही है धमाल, जानिए क्या होंगी खूबियां
भारत में आने पर इलेक्ट्रिक हैचबैक को MG बैज मिलेगा। इसे इंडोनेशिया में लॉन्च किया जा चुका है। अब कंपनी इसे भारतीय सड़कों के मुताबिक लॉन्च करेगी। इसके लिए उसने टेस्टिंग शुरू कर दी है। हालांकि भारत में इसे लॉन्च करने पर इसका नाम बदला जा सकता है।

इस सस्ती कार से एमजी मोटर टाटा को सीधी टक्कर देगी। भारत में लॉन्च होने वाली कार में कुछ खास बदलाव देखने को मिल सकते हैं। जैसे इसमें एक एक बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम जोड़ा जा सकता है, जो भारत की गर्मी और क्लाइमेट को कंट्रोल कर सके।
 
कंपनी नई अपकमिंग कार में ब्रांड के कई मॉडर्न फीचर्स और स्टाइल के साथ इसे उतार सकती है। खबरों के अनुसार भारत में लॉन्च होने वाली कार 4 डोर और ऑफ रोड कैपेबिलिटी के साथ आएगी। लुक की बात करें तो इसमें कई बदलाव दिखाई दे सकते हैं।

खबरों के अनुसार MG भारत में इस इलेक्ट्रिक कार को एलॉय व्हील या स्टाइल वाले पहिए के साथ लॉन्च कर सकती है। इसकी दाम कम होने से यह कार भारतीय कार बाजार में तहलका मचा सकती है। खबरों के अनुसार नई कार को 2023 के ऑटो एक्सपो में लॉन्च किया जा सकता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरूर पढ़ें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

नवीनतम

TVS Apache RTX 300 Adv : टीवीएस की धांसू बाइक, जानिए क्या रहेगी कीमत, कितने दमदार रहेंगे फीचर्स

Tata Punch ने 4 साल से भी कम समय में बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tesla Cars Price in India : फुल चार्ज पर 500km की रेंज, कीमत 60 लाख से शुरू, टेस्ला की पहली इलेक्ट्रिक कार की भारत में इंट्री

भारत में लांच हुई टेस्ला की Model Y, मुंबई में खोला अपना पहला एक्सपीरियंस सेंटर

अगला लेख