Publish Date: Tue, 19 Aug 2025 (18:05 IST)
Updated Date: Tue, 19 Aug 2025 (18:08 IST)
Mahindra & Mahindra ने Warner Bros के साथ मिलकर BE 6 Batman Edition इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च की। इसे लिमिटेड एडिशन के साथ लॉन्च किया गया है। कंपनी के अनुसार इसमें डिजाइन से लेकर टेक्नोलॉजी तक हर पहलू में सुपरहीरो थीम का असर देखने को मिलेगा। इसकी कीमत 27.79 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, बिना चार्जर) है। जानिए इस एसयूवी को लिमिटेड एडिशन में लॉन्च किया गया है।
कार की बुकिंग 23 अगस्त 2025 से शुरू होगी, जबकि डिलीवरी 20 सितंबर से होगी, जो इंटरनेशनल बैटमैन डे है। यह 175 kW DC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जिससे 10 मिनट से भी कम समय में आराम से 100 किमी की रेंज मिल सकती है। BE 6 बैटमैन एडिशन का डिजाइन पैक थ्री 79 kWh वैरिएंट पर बेस्ड है।
इसमें साटन ब्लैक एक्सटीरियर, कस्टम बैटमैन डिकल्स, R20 अलॉय व्हील्स और अल्केमी गोल्ड-पेंटेड सस्पेंशन व ब्रेक कैलिपर्स दिए गए हैं। फ्रंट क्वार्टर पैनल पर 'BE 6 × द डार्क नाइट' बैजिंग है, जबकि बैट प्रतीक व्हील हब कैप, रियर बंपर, रियर क्वार्टर ग्लास और इनफिनिटी रूफ पर भी मौजूद है, जो इसे खास पहचान देता है। 79 kWh बैटरी और 285 kW पावर वाले डुअल मोटर AWD सिस्टम के साथ यह SUV 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार 6 सेकंड से भी कम समय में पकड़ सकती है। इस इलेक्ट्रिक SUV में कई ड्राइव मोड, अडैप्टिव सस्पेंशन, रीजेनरेटिव ब्रेकिंग और बैटमैन-विशिष्ट मोड भी शामिल है। Edited by : Sudhir Sharma