Dharma Sangrah

Chandrayaan-3: चांद पर हुई सुबह, लैंडर और रोवर को जगाने की कोशिश करेगा ISRO

Webdunia
गुरुवार, 21 सितम्बर 2023 (11:07 IST)
Chandrayaan-3: भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी (ISRO) द्वारा चांद पर भेजे गए चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) के लैंडर और रोवर मॉड्यूल को एक बार फिर से सक्रिय करने की तैयारी की जा रही है। वैसे इस बात की आशा  कम है कि लैंडर और रोवर दुबारा से काम कर पाएंगे, क्योंकि लैंडर और रोवर स्लीप मोड (sleep mode) पर जा चुके हैं। अगर ये स्लीप मोड से जागे भी और दुबारा काम करने लगे तो इसरो के लिए खुशी का बात होगी।
 
चांद पर बुधवार का दिन काफी ठंडा रहा है और अब वहां सुबह होने लगी है इसलिए अब दिन चढ़ने और सूरज की रोशनी तेज होने के साथ लैंडर और रोवर को जगाने की कोशिश की जाएगी। एक रिपोर्ट के मुताबिक इसरो के एक अधिकारी ने कहा है कि ग्राउंड स्टेशन अधिकतम धूप उपलब्ध होने के बाद गुरुवार या शुक्रवार को लैंडर, रोवर मॉड्यूल और ऑन-बोर्ड उपकरणों को पुनर्जीवित करने का प्रयास किया जाएगा लेकिन इनके दुबारा से काम करने की संभावना बहुत अधिक नहीं है और यह कोई निराशाजनक स्थिति भी नहीं है। यह भी संभव है कि लैंडर या रोवर मॉड्यूल स्लीप मोड से उठ जाए लेकिन पूरी तरह से कार्यक्षमता हासिल करने में असमर्थ हो।
 
चांद पर जाने के बाद विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर ने धरती पर वैज्ञानिकों को कई अहम डेटा भेजे हैं। इन डेटा के आधार पर चांद से जुड़ी कई जानकारियां सामने आई हैं। इसरो ने बताया था कि प्रज्ञान रोवर ने 100 मीटर की दूरी तय कर ली है। रोवर को यह दूरी तय करने में करीब 10 दिन लगे थे। इसरो ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लैंडर और रोवर के बीच की दूरी का ग्राफ भी शेयर किया था। 6 पहियों वाले रोवर का वजन 26 किलो है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

putin india visit : व्लादिमीर पुतिन की कार ऑरस सेनट, डोनाल्ड ट्रंप की द बीस्ट, किसमें कितना दम

डल झील की तर्ज पर भोपाल को मिलेगी शिकारे की नई सौगात, बोट क्लब पर CM डॉ. मोहन यादव करेंगे उद्घाटन

Indigo ने रद्द की 70 से ज्‍यादा उड़ानें, कंपनी ने मांगी माफी, जा‍निए क्‍या है वजह

नए आधार एप में घर बैठे बदल सकेंगे नाम और पता, किसी दस्‍तावेज की नहीं होगी जरूरत

बड़ी खबर, मोदी सरकार ने वापस लिया संचार साथी ऐप प्री इंस्टाल करने का फैसला

सभी देखें

नवीनतम

Putin India Visit : एक ही कार में प्रधानमंत्री आवास पहुंचे PM मोदी और पुतिन, कार में दोनों नेताओं ने ली सेल्फी, क्रेमलिन का आया बयान

आत्मनिर्भर और विकसित होगा 2047 का भारत : CM योगी

विकसित यूपी 2047 : बेरोजगारी दर 19 से घटकर 2.4 प्रतिशत पर

योगी सरकार ने दी 26.11 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

CM योगी ने बांटे पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता-2025 के पुरस्कार

अगला लेख