Hanuman Chalisa

तमिलनाडु का क्या है मिशन चंद्रयान से कनेक्शन...

Webdunia
शुक्रवार, 14 जुलाई 2023 (11:44 IST)
mission chandrayaan: वर्ष 2008 में पहले चंद्र मिशन (mission chandrayaan) के साथ शुरू हुई चंद्रयान श्रृंखला के बारे में एक अनोखी समानता उसका तमिलनाडु से संबंध है। तमिलनाडु में जन्मे मयिलसामी अन्नादुरई और एम. वनिता के चंद्रयान-1 (Chandrayaan-1) और चंद्रयान-2 (Chandrayaan-2) का नेतृत्व करने के बाद अब विल्लुपुरम के मूल निवासी पी. वीरमुथुवेल तीसरे मिशन की निगरानी कर रहे हैं जिसे शुक्रवार को यहां एलवीएम3-एम4 के जरिए चंद्रमा की ओर रवाना किया जाएगा।
 
एस. सोमनाथ की अध्यक्षता में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का मकसद उन विशिष्ट देशों की सूची में शामिल होना है जिन्होंने चंद्रमा की सतह पर 'सॉफ्ट लैंडिंग' में महारत हासिल कर ली है। शुक्रवार को रवाना होने वाला 'चंद्र मिशन' वर्ष 2019 के 'चंद्रयान-2' का अनुवर्ती मिशन है। भारत के इस तीसरे चंद्र मिशन में भी अंतरिक्ष वैज्ञानिकों का लक्ष्य चंद्रमा की सतह पर लैंडर की 'सॉफ्ट लैंडिंग' कराना है।
 
वीरमुथुवेल (46) वर्तमान में सोमनाथ के नेतृत्व में चंद्रयान-3 मिशन के परियोजना निदेशक हैं। तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले के एक परिवार से नाता रखने वाले वाले वीरमुथुवेल प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मद्रास) के पूर्व छात्र हैं और उन्होंने पीएचडी भी कर रखी है।
 
चंद्र मिशन के परियोजना निदेशक के रूप में वीरमुथुवेल ने वनिता का स्थान लिया है, जो तत्कालीन इसरो प्रमुख के. सिवन के नेतृत्व में चलाए गए चंद्रयान-2 मिशन की परियोजना निदेशक थीं। वनिता इसरो के इतिहास में इस पद काबिज हुई पहली महिला थीं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

इंडिगो के शेयरों में भूचाल, क्यों बिकवाली कर रहे निवेशक?

आखिर क्या है मरीज के फेफड़ों में जिंदा कॉकरोच का सच

बुरे फंसे तेजप्रताप, सहयोगी ने लगाया मारपीट का आरोप, नंगा कर वीडियो भी बनाया

हमें 'सैंडविच' नहीं, सम्मान चाहिए, क्यों भारतीय विमान यात्री यूरोप की तरह मुआवजे के हकदार नहीं?

बेटी से एयर इंडिया ने लिया 41,000 रुपए किराया, JDU नेता केसी त्यागी ने गुस्से में दी धमकी

सभी देखें

नवीनतम

पहले थाईलैंड फिर दुबई भागे लूथरा ब्रदर्स, गोवा के रोमियो क्‍लब में लगी थी आग, 25 मौतों के जिम्‍मेदार को कैसे लाएंगे भारत?

Redmi Note 15 की भारत में 6 जनवरी को हो सकती है इंट्री, जानें संभावित फीचर्स और कीमत

देश को विभाजित करने वाले जयचंद व मीरजाफर जैसे पापी : योगी आदित्यनाथ

China : चीन में भ्रष्टाचार की सजा सिर्फ मौत, टॉप बैंकर ने ली घूस तो जिंदगी से धोना पड़ा हाथ

उत्तर प्रदेश में नारी शक्ति को मिली नई उड़ान, योगी सरकार का सुरक्षा, सम्मान व स्वाबलंबन पर जोर

अगला लेख