Hanuman Chalisa

छत्तीसगढ़ चुनाव : कांग्रेस ने तय किए उम्मीदवारों के नाम, एक-दो दिन में हो सकती है घोषणा

Webdunia
शनिवार, 13 अक्टूबर 2018 (16:23 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक में शुक्रवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए उम्मीदवारों के नामों पर सहमति बनी और पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी की अंतिम मंजूरी के बाद इसे एक-दो दिन में कभी भी जारी किया जा सकता है।


छत्तीसगढ़ के लिए उम्मीदवारों के संबंध में पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी की अध्यक्षता में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की शुक्रवार की शाम को बैठक हुई जिसमें उम्मीदवारों की सूची कांग्रेस नेतृत्व को सौंप दी गई।

गौरतलब है कि राहुल गांधी ने सीईसी का पुनर्गठन नहीं किया है। हालांकि उन्होंने कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) में नए सदस्यों को नियुक्त किया है। यह पार्टी की सर्वोच्च निर्णायक इकाई है।  सीईसी में सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, एके एंटनी, अहमद पटेल, अंबिका सोनी, अशोक गहलोत, मोहसिना किदवई, ऑस्कर फर्नांडीस, मुकुल वासनिक, गिरिजा व्यास और वीरप्पा मोइली शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। पहले चरण में 12 नवंबर को मतदान होगा, जिसमें नक्सल प्रभावित 18 सीटों के लिए वोट पड़ेंगे। शेष 72 सीटों के लिए 20 नवम्बर को दूसरे चरण में वोट पड़ेंगे। वोटों की गिनती 11 दिसंबर को होगी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप बोले- मुझे भारत पसंद, प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन, अमेरिकी राजदूत को आया सरप्राइज कॉल

पश्चिम बंगाल के फालता में BJP की प्रचंड जीत, देबांग्शु पांडा ने जहांगीर खान को 1 लाख से ज्यादा वोटों से दी शिकस्‍त, शुभेंदु अधिकारी की भविष्यवाणी हुई सच

Hormuz को लेकर जल्द आ सकती है खुशखबरी, भारत में Marco Rubio का बड़ा बयान

क्या डोनाल्ड ट्रंप नहीं करेंगे ईरान पर हमला, Hormuz पर किसका कंट्रोल, तय हुआ शांति समझौता

Cockroach janta party पर सियासी घमासान, पाकिस्तान और जॉर्ज सोरोस का समर्थन, रिजिजू के आरोपों पर क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

नवीनतम

कानपुर में ITBP जवान की मां का हाथ काटने का मामला, 2 अस्पतालों पर कार्रवाई की तैयारी

राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने वाले दो एथलीट पोल वॉल्ट को रिक्शे में लेकर पहुंचे होटल (Video)

पानी को लेकर इंदौर में हाहाकार, सत्‍ता पक्ष के पार्षद भी लोगों को आश्‍वासन दे देकर थक गए, एक ही नारा, पानी दो पानी दो !

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

नीट पेपर लीक पर सुप्रीम कोर्ट की NTA को कड़ी फटकार, 'पिछली गलतियों से सबक क्यों नहीं लिया?'

अगला लेख