Hanuman Chalisa

छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा प्रत्याशी मुख्‍यमंत्री डॉ. रमनसिंह के खिलाफ

Webdunia
शनिवार, 27 अक्टूबर 2018 (18:02 IST)
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पहले चरण की 18 सीटों पर होने वाले चुनावी मुकाबले में सबसे अधिक मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के निर्वाचन क्षेत्र राजनांदगांव में 30 प्रत्याशी मैदान में हैं।
 
 
राज्य निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार राजनांदगांव सीट पर भाजपा प्रत्याशी डॉ. सिंह के अलावा कांग्रेस की करुणा शुक्ला राष्ट्रीय दल की प्रत्याशी हैं जबकि इस सीट पर 8 पंजीकृत दलों के प्रत्याशी एवं 20 निर्दलीय प्रत्याशी भी मैदान में हैं।
 
पहले चरण में सबसे कम 5 -5 प्रत्याशी बस्तर एवं कोंडागांव सीट पर हैं। बस्तर में भाजपा एवं कांग्रेस के अलावा 2 पंजीकृत दलों एवं 1 निर्दलीय भी यहां से मैदान में है, जबकि कोंडागांव सीट पर 4 राष्ट्रीय दलों एवं 1 निर्दलीय मैदान में है।
 
राजनांदगांव सीट के बाद सबसे अधिक 21 प्रत्याशी जगदलपुर सीट पर मैदान में हैं, इसके बाद 16 प्रत्याशी खुज्जी सीट पर हैं। इस सीट पर दोनों मुख्य दलों भाजपा व कांग्रेस के अलावा 7 पंजीकृत दलों के तथा 7 निर्दलीय भी चुनाव लड़ रहे हैं। इसके बाद 15 प्रत्याशी खैरागढ़ सीट पर मैदान में हैं, इनमें भाजपा व कांग्रेस के अलावा 4 पंजीकृत दलों के तथा 9 निर्दलीय प्रत्याशी हैं।
 
इसके अलावा डोंगरगांव सीट पर 12, अंतागढ़ सीट पर 11, मोहला-मानपुर सीट एवं डोगरगढ़ सीट पर 10-10, केशकाल सीट पर 8, भानुप्रतापपुर सीट, नारायणपुर सीट, चित्रकोट सीट, दन्तेवाड़ा सीट एलं बीजापुर सीट पर 7-7 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है, जबकि कोंटा एवं कांकेर सीट पर 6-6 प्रत्याशी अपनी चुनावी किस्मत आजमा रहे हैं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Hero ने लॉन्च कीं Flex Fuel Splendor और HF Deluxe, E85 इथेनॉल पर चलेंगी ये बाइक्स, जानें कीमत और फीचर्स, कबसे होगी बिक्री

2 लाख के गद्दे बिछाकर बचाईं 8 जिंदगियां, इंसानियत की मिसाल की देशभर में चर्चा

BJP ने राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी की, कई बड़े चेहरों को मिला मौका, सतीश पूनिया राजस्थान से उम्मीदवार

बिखरे सभी बारी-बारी : शिवसेना की तरह कैसे टूटी ममता की TMC, जानिए अंदर की कहानी

'6 जून को क्या होने वाला है?' CJP के अभिजीत दीपके ने बढ़ाया सस्पेंस, दिल्ली प्लान पर अब भी कई सवाल

सभी देखें

नवीनतम

रूस के तेल उत्पादन में गरावट, भारत पर क्या होगा असर?

Delhi Malviya Nagar Fire : 2 लाख के गद्दे बिछाकर बचाईं 8 जिंदगियां, इंसानियत की मिसाल की देशभर में चर्चा

HF Deluxe Flex Fuel Price : Hero ने लॉन्च कीं Flex Fuel Splendor+ और HF Deluxe, E85 इथेनॉल पर चलेंगी ये बाइक्स, जानें कीमत और फीचर्स, कबसे होगी बिक्री

बनासकांठा-बॉर्डर-राजकोट रेंज का विभाजन, जानें अब कौन सा जिला किस रेंज में आएगा?

अगला लेख