Festival Posters

Palm Sunday: 2024 में कब है पाम संडे? क्या करते हैं इस दिन, जानें 15 खास बातें

WD Feature Desk
HIGHLIGHTS
 
• खजूर रविवार या पाम संडे कब मनाया जाता है।
• पाम संडे के खास कार्य क्या है।
• कैसे मनाते हैं खजूर रविवार।
 
Palm Sunday: ईसाई अनुयायियों द्वारा वर्ष 2024 में पाम संडे का दिन 24 मार्च, रविवार को मनाया जा रहा है। ईसाई धर्म के अनुयायियों के प्रमुख त्योहारों में से एक 'पाम संडे' को माना जाता है। पाम संडे को खजूर रविवार भी कहते हैं। पाम संडे प्रमुखता से दक्षिण भारत में मनाया जाता है। इसे 'पैसन संडे' भी कहते हैं।

यह दिन ईसाई समुदाय के लोगों में प्रभु यीशु के यरुशलम में विजयी प्रवेश के रूप में मनाया जाता हैं। इस के साथ ईसाई समुदाय का पवित्र सप्ताह शुरू होता है जो आने वाले शुक्रवार को गुड फ्राइडे एवं रविवार को ईस्टर पर्व तक मनाया जाता है।
 
पवित्र बाइबल में पाम संडे के बारे में उल्लेख है, जिसमें कहा गया है कि प्रभु यीशु जब यरुशलम पहुंचे, तो उनके स्वागत में बड़ी संख्या में लोग पाम यानी खजूर की डालियां अपने हाथों में लहराते हुए एकत्रित हो गए थे। लोगों ने प्रभु यीशु की शिक्षा और चमत्कारों को अंगीकार करके उनका जोरदार स्वागत किया था।

तब से इसी दिन की याद में पाम संडे मनाया जाता है। ज्ञात हो कि प्रभु यीशु को सलीब पर चढ़ाने से पहले उनका स्वागत राजाओं की तरह किया गया था। धार्मिक मान्यतानुसार पाम संडे को एक पवित्र सप्ताह की शुरुआत के रूप में मनाया जाता है तथा इसका समापन ईस्टर पर्व के रूप में होता है। 
 
पाम संडे के दिन क्या-क्या करते हैं :  
 
1. खजूर रविवार/ पाम संडे से चर्च में प्रारंभ होने वाली विशेष आराधना में संपूर्ण ईसाई अनुयायी प्रभु यीशु की भक्ति में लीन रहते हैं तथा ईस्टर पर्व तक यह सिलसिला जारी रहता है। 
2. पाम संडे से ईस्टर संडे तक प्रभु की विशेष आराधना की जाती है। 
3. इन दिनों झांकियां सजा कर प्रभु यीशु के जीवन को दर्शाया जाता है। 
4. पाम संडे यानी खजूर रविवार, पवित्र बृहस्पतिवार और गुड फ्राइडे यीशु के आखिरी रात्रिभोज के रूप में जाने जाते हैं। 
5. पाम संडे के दिन ईसाई धर्म के अनुयायी प्रभु के आगमन की खुशी में गीत गाकर इस दिन का स्वागत करते हैं।
6. इस दिन लोग खजूर की डालियों को लेकर चर्च में जाते हैं। इसे खजूर रविवार भी कहते है।
7. ईसाई धर्म के लोग हाथों में खजूर की डालियां लेकर प्रभु के आने की खुशी में गीत गाते है। 
8. पाम संडे के खास अवसर पर चर्चों में विशेष आयोजन होते हैं। 
9. इन दिनों सभी गि‍रजाघरों में विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन होता हैं। 
10. इस अवसर पर लोगों को खजूर बांटे जाते हैं। 
11. इस दिन चर्च में बाइबल का पाठ, प्रवचन, मिस्सा तथा पवित्र तेल मेलाप कार्यक्रम का आयोजन होता है। 
12. एक विशेष आयोजन के साथ शाम को विशेष चल समारोह निकाला जाता है। 
13. अधिकांश घरों में, चर्च से प्राप्त ताड़ के पत्ते यीशु की तस्वीर के सामने रखे जाते हैं। 
14. पाम संडे/ खजूर का रविवार सभी चर्चों में धूमधाम से मनाया जाता है। 
15. पाम संडे से गिरजाघरों में शुरू हुआ प्रभु आराधना और भक्ति का यह सिलसिला ईस्टर तक जारी रहता है।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

सूर्य-राहु युति कुंभ राशि में: 1 महीने तक रहेगा ग्रहण योग, इन 3 उपायों से बचेंगी परेशानियां

Lakshmi Narayan Yoga: कुंभ राशि में बना लक्ष्मी नारायण योग, इन 5 राशियों को अचानक मिलेगा धन लाभ

कुंभ राशि में 18 साल बाद राहु का दुर्लभ संयोग, 10 भविष्यवाणियां जो बदल देंगी जीवन

शुक्र का राहु के शतभिषा नक्षत्र में गोचर, 5 राशियों को रहना होगा सतर्क

कुंभ राशि में त्रिग्रही योग, 4 राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ

सभी देखें

धर्म संसार

18 February Birthday: आपको 18 फरवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 फरवरी 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

2020 में लगे थे 6 ग्रहण, अब फिर आने वाला है ऐसा दौर? जानें क्या सच में होगा बड़ा बदलाव

AI का धर्म पर जवाब हुआ वायरल, सुनकर लोगों की सोच बदल गई

Hindu New Year 2026: गुरु राजा और मंगल मंत्री के राज में 19 मार्च के बाद 5 राशियां बनेंगी अपराजेय

अगला लेख