Festival Posters

90 मीटर भाला फेंकने वाले अपने पाकिस्तानी दोस्त को गोल्ड मेडल जीतने की बधाई दी नीरज ने (Video)

Webdunia
मंगलवार, 9 अगस्त 2022 (17:16 IST)
नई दिल्ली:टोक्यो 2020 ओलंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने पाकिस्तान के भालाफेंक खिलाड़ी अरशद नदीम को राष्ट्रमंडल खेल 2022 में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी है।

नदीम ने बर्मिंघम 2022 के फाइनल में 90 मीटर के निशान को पार करते हुए दो बार के विश्व चैंपियन ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स को मात दी, और पाकिस्तान को जैवलिन थ्रो का पहला राष्ट्रमंडल स्वर्ण दिलाया।

उन्होंने सोमवार को इंस्टाग्राम पर अपने प्रदर्शन से एक वीडियो साझा किया और चोपड़ा ने उसपर तुरंत अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें बधाई दी।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arshad Nadeem Olympian (@arshadnadeem29)

चोपड़ा ने नदीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा, "अरशद भाई को स्वर्ण पदक और नए गेम रिकॉर्ड के साथ 90 मीटर पार करने के लिए बधाई। आगे की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं।"

उल्लेखनीय है कि पिछले महीने आयोजित विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में आई चोट के कारण चोपड़ा को राष्ट्रमंडल खेलों से नाम वापस लेना पड़ा था। चोपड़ा ने विश्व चैंपियनशिप में भारत के लिये रजत पदक जीता था।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

14 साल के वैभव सूर्यवंशी बने बिहार रणजी टीम के उपकप्तान

23 साल के हर्षित राणा पर झूठे आरोप लगाना शर्मनाक, गंभीर का श्रीकांत पर पलटवार

इंडोनेशिया से हारने के बाद भी भारत को BWF विश्व जूनियर मिश्रित टीम चैंपियनशिप में मिला एतिहासिक कांस्य पदक

स्मृति मंधाना ने एक साल में 1,000 रन बनाकर इतिहास रचा, वनडे में 5,000 का आंकड़ा पार किया

ग्लेन मैक्सवेल हमेशा बने हैं इस भारतीय स्पिनर के शिकार, अब BBL में होगा मुकाबला

अगला लेख