Covid 19 in India: कोरोना के 12899 नए मामले, 1 करोड़ से अधिक संक्रमणमुक्त

Webdunia
गुरुवार, 4 फ़रवरी 2021 (11:57 IST)
नई दिल्ली। भारत में 1 दिन में कोविड 19 के 12,899 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,07,90,183 हो गए, वहीं 1,04,80,455 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह 8 बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार वायरस से 107 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,54,703 हो गई।
ALSO READ: कोरोनावायरस का बदला स्वरूप, वैज्ञानिकों की चेतावनी, अधिक घातक और संक्रामक, टीका भी बेअसर
आंकड़ों के अनुसार कुल 1,04,80,455 लोगों के संक्रमणमुक्त होने के साथ देश में मरीजों के ठीक होने की दर 97.13 प्रतिशत है, वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.43 प्रतिशत है। देश में अभी कोविड-19 के उपचाराधीन लोगों की संख्या 2 लाख से कम है। अभी 1,55,025 लोगों का कोरोनावायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 1.44 प्रतिशत है।
 
भारत में 7 अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और 5 सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी, वहीं संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को 1 करोड़ के पार चले गए थे। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 3 फरवरी तक 19,92,16,019 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई। इनमें से 7,42,841 नमूनों का परीक्षण बुधवार को किया गया था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए खुशखबरी, केन्द्र सरकार ने बढ़ाया डीए

नासिक कुंभ के नाम को लेकर अखाड़ों में मतभेद, जानिए कब शुरू होगा मेला

ATM से अतिरिक्त निकासी पर शुल्क बढ़ा, जानिए कब से लागू होंगे यह charges

यूक्रेन के साथ युद्ध रोकने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पेशकश, NATO को दी चेतावनी

ईद पर मुंबई में विस्फोट और दंगों की चेतावनी, सुरक्षा बढ़ाई गई

सभी देखें

नवीनतम

ईद पर कश्मीर के बाजारों में बिक्री में चिंताजनक मंदी, परिधान क्षेत्र में 95 प्रतिशत की गिरावट आई

LIVE: म्यांमार का मददगार बना भारत, भूकंपग्रस्त देश में राहत सामग्री लेकर पहुंचा विमान

पूर्वी काठमांडू में कर्फ्यू हटाया गया, 100 से अधिक राजशाही समर्थक प्रदर्शनकारियों को किया गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, 16 नक्सली ढेर

Petrol Diesel Prices: पेट्रोल और डीजल की कीमतें एक समान, दामों में कोई बदलाव नहीं

अगला लेख