Hanuman Chalisa

इंदौर में कोरोना विस्फोट, लगातार दूसरे दिन 100 से ज्यादा मरीज मिले, कुल 284 लोगों की मौत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 16 जुलाई 2020 (23:32 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश की औद्योगिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर शहर में कोरोना विस्फोट ने लोगों की जान सांसत में डाल दी है। शहर में लगातार दूसरे दिन 100 से ज्यादा कोरोनावायरस (Coronavirus) के पॉजिटिव मरीज सामने आए। बुधवार को जहां 136 मरीज मिले थे, वहीं गुरुवार को 129 नए केस सामने आने से कुल संक्रमितों का आंकड़ा 5761 पर पहुंच गया जबकि 4 नई मौतों के बाद मरने वालों की संख्या 284 हो गई।
 
शहर के काम धंधे चौपट : कोरोनावायरस संक्रमण को रोकने के लिए इंदौर का जिला प्रशासन लगातार नए प्रयोग कर रहा है लेकिन संक्रमितों का लगातार बढ़ता आंकड़ा शहरवासियों के लिए बेहद डराने वाला है। सबकी जुबां पर एक ही सवाल है कि आखिर ये कब खत्म होगा लेकिन इस सवाल का किसी के पास कोई जवाब नहीं है। शहर में एक दिन लेफ्ट और दूसरे दिन राइट की दुकानें खोले जाने के फैसले के बाद लगातार विवाद बढ़ रहे हैं। जमीनी हकीकत ये है कि शहर में काम धंधे पूरी तरह चौपट हो गए हैं और अपराधों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है।
2652 लोगों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव : गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार कुल 2787 टेस्ट किए गए, जिसमें से 2652 लोगों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई जबकि 129 मरीज पॉजिटिव निकले। गुरुवार को इंदौर में कोरोनावायरस के कुल 2143 सैंपल प्राप्त हुए हैं। अब तक 1 लाख 11 हजार 138 सैंपलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। 
 
1338 कोरोना पॉजिटिव मरीज उपचाररत : शहर के विभिन्न अस्पतालों से आज 53 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया, जिन्हें मिलाकर अब तक स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 4139 गई। विभिन्न अस्पतालों में फिलहाल 1338 कोरोना पॉजिटिव मरीज उपचाररत हैं। गुरुवार को संस्थागत क्वारेंटाइन (मैरेज गार्डन और हॉस्टल) से 26 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया। इन स्थानों से अब तक 4853 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया जा चुका है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप बोले- मुझे भारत पसंद, प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन, अमेरिकी राजदूत को आया सरप्राइज कॉल

पश्चिम बंगाल के फालता में BJP की प्रचंड जीत, देबांग्शु पांडा ने जहांगीर खान को 1 लाख से ज्यादा वोटों से दी शिकस्‍त, शुभेंदु अधिकारी की भविष्यवाणी हुई सच

Hormuz को लेकर जल्द आ सकती है खुशखबरी, भारत में Marco Rubio का बड़ा बयान

क्या डोनाल्ड ट्रंप नहीं करेंगे ईरान पर हमला, Hormuz पर किसका कंट्रोल, तय हुआ शांति समझौता

Cockroach janta party पर सियासी घमासान, पाकिस्तान और जॉर्ज सोरोस का समर्थन, रिजिजू के आरोपों पर क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

नवीनतम

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर भारी उछाल: दिल्ली में पेट्रोल 102 के पार, जानें 10 दिन में कितने बढ़े दाम?

डोनाल्ड ट्रंप बोले- मुझे भारत पसंद, प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन, अमेरिकी राजदूत को आया सरप्राइज कॉल

योगी सरकार की तत्परता से तकनीकी समस्या हुई दूर, आयुष्मान योजना के अस्पतालों को फिर शुरू हुआ भुगतान

उप्र मदरसा बोर्ड रिजल्ट में बेटियों का दबदबा, 29 हजार से ज्यादा छात्राएं हुईं उत्‍तीर्ण

पश्चिम बंगाल के फालता में BJP की प्रचंड जीत, देबांग्शु पांडा ने जहांगीर खान को 1 लाख से ज्यादा वोटों से दी शिकस्‍त, शुभेंदु अधिकारी की भविष्यवाणी हुई सच

अगला लेख