Hanuman Chalisa

Coronavirus के प्रभाव को रोकने में सहायक 21 दवाओं की हुई पहचान

Webdunia
शनिवार, 25 जुलाई 2020 (18:26 IST)
लास एंजिलिस। वैज्ञानिकों ने 21 ऐसी प्रचलित दवाओं की पहचान की है जो प्रयोगशाला अध्ययनों में कोरोनावायरस (Coronavirus) के विकसित होने से रोकेंगी। इन वैज्ञानिकों में भारतीय मूल के वैज्ञानिक भी शामिल हैं।

अमेरिका में सैनफोर्ड बर्नहैम प्रीबिस मेडिकल डिस्कवरी इंस्टीट्यूट के शोधकर्ताओं ने कोरोनावायरस को अवरुद्ध करने की क्षमता के लिए दुनियाभर में ज्ञात दवाओं के सबसे बड़े संग्रह में से एक का विश्लेषण किया और प्रयोगशाला परीक्षणों में एंटीवायरल क्रिया के साथ 100 अणु पाए गए।

जर्नल नेचर में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार, इनमें से 21 दवाएं वायरस के फिर से उत्पन्न होने की आशंका को अवरुद्ध करने में प्रभावी हैं जो मरीजों के लिए सुरक्षित हैं। इसमें कहा गया है कि इनमें से चार यौगिक, कोविड-19 के लिए एक मौजूदा मानक-देखभाल उपचार, रेमडिसिविर के साथ मिलकर काम कर सकते हैं।

संडे बर्नहेम प्रीबिस इम्युनिटी एंड पैथोजेनेसिस प्रोग्राम के निदेशक एवं अध्ययन के वरिष्ठ लेखक सुमित चंदा ने कहा, रेमेडिसिविर अस्पताल में मरीजों के लिए स्वस्थ होने के समय को कम करने में सफल साबित हुई है, लेकिन यह दवा हर किसी के लिए कारगर नहीं है।

चंद्रा ने कहा, सस्ती, प्रभावी, और आसानी से उपलब्ध दवाओं को खोजने के लिए तत्परता बनी हुई है जो रेमेडिसिविर के उपयोग का पूरक बन सकती है।
वैज्ञानिकों ने पाया है कि इनमें से 21 दवाएं कोरोनावायरस के प्रभाव को अवरुद्ध कर सकती है। वैज्ञानिकों ने कहा कि दो दवाओं को पहले से ही अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) द्वारा मंजूरी मिली हुई है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Ram Mandir Donation Row : SIT जांच में बड़ा खुलासा, CCTV में 70 बार चोरी की कोशिश का दावा, CM योगी बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे

BSNL का ₹259 ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च, 25Mbps अनलिमिटेड डेटा, कॉलिंग और OTT का मिलेगा फायदा

मौत का जाम, ब्रांडेड बोतलों में 'जहर' परोस रहा इंदौर का माफिया, जाम छलकाने से पहले हो जाएं अलर्ट!

केतन से क्यों नफरत करती थी सिया? पुलिस के सामने किया बड़ा खुलासा

Nothing Phone (3): ट्रांसपेरेंट डिजाइन और धांसू AI फीचर्स के साथ आ रहा है नथिंग का नया स्मार्टफोन, लीक हुई भारत में कीमत!

सभी देखें

नवीनतम

CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, हॉकी में गोल्ड जीतने वालों को ₹3 लाख, ब्रॉन्ज विजेताओं को ₹1 लाख मिलेगा

Ayodhya Ram Temple donation scam case: सभी 8 आरोपी 29 जून तक पुलिस रिमांड पर, 79.85 लाख रुपए बरामद

CM योगी : मुख्यमंत्री फंड से हर साल ₹1200–1500 करोड़ का इलाज, गोरखपुर को मिली सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की सौगात

सीएम योगी के नेतृत्व में यूपी ने ने पीएम सूर्य घर योजना में बनाया नया कीर्तिमान

आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : CM योगी

अगला लेख