Hanuman Chalisa

इंदौर में 889 सैंपलों में से केवल 31 Corona पॉजिटिव मिले, 3 नई मौतें, संक्रमितों की संख्या 3570

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 2 जून 2020 (00:18 IST)
इंदौर। कोरोना महामारी में देश के प्रमुख हॉट स्पॉट में शुमार इंदौर में सोमवार को 31 नए मरीज मिलने के बाद कुल कोरोना पॉजिटिव संक्रमितों का आंकड़ा 3570 पर पहुंच गया है। शहर में 3 नई मौतों के बाद कोरोना से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 138 हो गई। अच्छी बात यह रही कि कुल 889 सैंपलों की जांच रिपोर्ट में सिर्फ 31 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।  
 
उक्त जानकारी रात जारी किए गए फाइनल मेडिकल बुलेटिन में दी गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर एमपी शर्मा ने कहा कि आज टेस्ट किए गए कुल सैंपलों की संख्या 889 रही, जिसमें से 31 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई जबकि 827 मरीजों में कोरोना के संक्रमण दिखाई नहीं दिए। इस तरह शहर में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 3 हजार 570 पर पहुंच गया है।
 
डॉ. शर्मा ने बताया कि सोमवार को हमें कुल 1440 सैंपल प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि अब तक हमें कुल 37 हजार 524 सैंपलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। सोमवार को विभिन्न अस्पतालों से 39 मरीज डिस्चार्ज किए गए। इन्हें मिलाकर अब तक कोरोना से स्वस्थ होकर घर जाने वाले मरीजों की कुल संख्या 2029 हो चुकी है।
 
डॉ. शर्मा के अनुसार विभिन्न अस्पतालों में फिलहाल 1403 कोरोना पॉजिटिव मरीज उपचाररत हैं। संस्थागत क्वारेंटाइन (मैरेज गार्डन और हॉस्टल) से सोमवार को 132 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया। इन स्थानों से डिस्चार्ज होने वाले कुल व्यक्तियों की संख्या 3470 पर पहुंच गई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

New Rule : 1 जून से बदल जाएंगे पैसे, टैक्स, UPI और बैंकिंग के नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

लखनऊ में बनेगी देशभक्ति की नई पहचान, राजनाथ सिंह और योगी करेंगे ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण

NDA सरकार के 12 साल पूरे होने पर यूपी में 21 जून तक चलेगा बड़ा जनसंपर्क अभियान, हर विधानसभा में निकलेगी ‘प्रगति पथ यात्रा’

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

वनतारा फिर कोर्ट टेस्ट में पास, सुप्रीम कोर्ट ने नई अर्जी खारिज की, जानवरों के ट्रांसफर को बताया वैध

अगला लेख