Corona India Update: देश में Covid 19 के 36,401 नए मामले, 530 मरीजों की मौत

Webdunia
गुरुवार, 19 अगस्त 2021 (11:07 IST)
प्रमुख बिंदु
नई दिल्ली। देश में कोविड-19 के 36,401 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,23,22,258 हो गई, वहीं 530 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4,33,049 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

ALSO READ: ब्रिटेन में 12 प्लस बच्चों को लगेगी मॉडर्ना की कोरोना वैक्सीन
 
गुरुवार सुबह 8 बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक लोगों के स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 97.52 फीसदी है, जो कि पिछले साल मार्च के बाद सबसे ज्यादा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 3,64,129 रह गई है, जो 149 दिनों में सबसे कम है और संक्रमण के कुल मामलों का 1.13 फीसदी है, जो मार्च 2020 के बाद सबसे कम है। पिछले 24 घंटे की अवधि में इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या में 3,286 की कमी आई।

ALSO READ: वैक्सीन है सुरक्षा कवच : भारत में कोरोना की कितनी वैक्सीन है? जानिए एक क्लिक पर
 
मंत्रालय ने बताया कि बुधवार को 18,73,757 नमूनों की जांच हुई जिसके बाद अब तक कुल नमूनों की जांच की संख्या बढ़कर 50,03,00,840 हो गई। दैनिक संक्रमण दर 1.94 प्रतिशत दर्ज की गई। पिछले 24 दिनों से यह 3 फ़ीसदी से नीचे रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक साप्ताहिक संक्रमण दर 1.95 प्रतिशत दर्ज की गई। पिछले 55 दिनों से यह 3 फीसदी से नीचे रही है। आंकड़ों के अनुसार अब तक संक्रमणमुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 3,15,25,080 हो गई, वहीं मृत्यु दर 1.34 फीसदी है।
 
मंत्रालय ने बताया कि राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कोविड-19 टीकों की कुल 56.64 करोड़ खुराक दी गई हैं। भारत में कोविड-19 मामलों का आंकड़ा 7 अगस्त, 2020 को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख को पार कर गया था। यह 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख को पार कर गया था। इसने 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को 1 करोड़ का आंकड़ा पार किया था। देश में संक्रमण के मामलों की संख्या 4 मई को 2 करोड़ और 23 जून को 3 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई थी।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Malegaon blast : मोदी, योगी का नाम लेने के लिए टॉर्चर किया, साध्वी प्रज्ञा का बड़ा खुलासा

Rahul Gandhi : राहुल गांधी को अरुण जेटली की धमकी का क्या है सच, बेटा बोला- उनका निधन तो 2019 में हो गया था

Prajwal Revanna : युवा सांसद बन बटोरी थीं सुर्खियां, 50 महिलाओं के साथ बलात्कार के आरोप, ऐसे हुआ प्रज्वल रेवन्ना कांड का खुलासा

लोकसभा चुनाव में धांधली नहीं होती तो मोदी पीएम भी नहीं होते, राहुल ने सीटों का आंकड़ा भी दिया

राजनाथ की राहुल को चुनौती, फोड़ दो सबूतों का एटम बम

सभी देखें

नवीनतम

आंध्रप्रदेश में बड़ा हादसा, ग्रेनाइट खदान में गिरी चट्टान, 6 प्रवासी मजदूरों की मौत

पंजाब में खोले जाएंगे 200 नए 'आम आदमी क्लीनिक', मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया ऐलान

CM देवेंद्र फडणवीस का राज ठाकरे पर पलटवार, बोले- आपको भी गिरफ्तार किया जा सकता है, लेकिन...

एशिया कप में भारत-पाकिस्तान का मैच भावनाओं का मजाक : आदित्य ठाकरे

भाजपा का पलटवार, तेजस्वी यादव ने 2 मतदाता पहचान पत्र रखकर अपराध किया

अगला लेख