Hanuman Chalisa

बड़ी खबर, UP के बरेली में 56 कैदी कोरोनावायरस संक्रमित, कुल 198

Webdunia
सोमवार, 10 अगस्त 2020 (12:51 IST)
बरेली। उत्तर प्रदेश प्रदेश के बरेली सेंट्रल जेल और जिला जेल में 56 कैदी कोरोनावायरस (Coronavirus) पॉजिटिव मिले हैं।
 
इसके अलावा रविवार देर रात सेना के जवानों और स्वास्थ्यकर्मियों समेत 198 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब जिले में सक्रिय संक्रमित 3773 हैं, जबकि 1108 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब तक कोरोना से 98 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
जिला सर्विलांस अधिकारी, एसीएमओ डॉक्टर अशोक कुमार ने बताया कि सेंट्रल जेल के 51 कैदियों और जिला जेल के 5 कैदियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सेंट्रल जेल में 3 दिन पूर्व कैदी की कोरोना से मौत के बाद रविवार को जांच कराई गई थी। वहीं, जिला जेल में संक्रमित पाए जाने के चलते वहां भी जांच हुई थी।
 
डॉक्टर अशोक कुमार ने बताया कि एसपी देहात के कार्यालय में तैनात दो पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, इसके अलावा खुफिया विभाग में भी एक कर्मचारी में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके अलावा पुलिस लाइन में एक जवान की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
 
डॉ. अशोक ने बताया कि दो कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु के बाद शव परिजनों को दिए गए थे, लेकिन परिजनों ने शिकायत की कि शव बदले हुए हैं। एक शव तो श्मशान में पहुंच गया था। शिकायत होने पर तत्काल शवों को बदल वाया गया।
 
बरेली के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनीत कुमार शुक्ला ने बताया कि यह अस्पताल प्रबंधन और कर्मचारियों के घोर लापरवाही है। शव देने से पहले स्वजनों को चेहरा दिखाना चाहिए।

बॉडी बैक पर लगी स्लिप से तस्दीक कराने के बाद ही शव दिया जाना चाहिए, इस मामले में अस्पताल प्रबंधन से जवाब तलब किया जाएगा। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राम मंदिर चढ़ावा विवाद में FIR दर्ज, 8 नामजद आरोपी, SIT रिपोर्ट के बाद बड़ा एक्शन, चंपत राय का नाम नहीं

कैफे में रची गई साजिश, CCTV से खुली पोल, एक बॉलीवुड फिल्म की तर्ज पर हुआ केतन का मर्डर

Passport : क्या पासपोर्ट भी नागरिकता का सबूत नहीं? जानिए भारत में कौन-से दस्तावेज साबित करते हैं आपकी पहचान

LPG को लेकर आई बड़ी खुशखबरी, सरकार ने दी बड़ी राहत

50000 से कम में मिल रहा है यह शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज में पूरे दिन का सफर

सभी देखें

नवीनतम

CM योगी की सख्त चेतावनी, उत्सव में उपद्रव करने वालों को सात पीढ़ियों तक भुगतना पड़ेगा, मुहर्रम पर भी दिए कड़े निर्देश

योगी सरकार का बड़ा कदम: आंगनबाड़ी और प्राथमिक स्कूलों की होगी मैपिंग, बच्चों को मिलेगा शिक्षा-पोषण का बेहतर लाभ

केतन से क्यों नफरत करती थी सिया? पुलिस के सामने किया बड़ा खुलासा

Ram Mandir Donation Row : SIT जांच में बड़ा खुलासा, CCTV में 70 बार चोरी की कोशिश का दावा, CM योगी बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे

महाराज जी! चंदा चोर आपके खिलाफ षड्‍यंत्र रच रहे हैं...

अगला लेख