Hanuman Chalisa

पुडुचेरी में Corona से 6 और संक्रमितों की मौत, सामने आए 452 नए मामले

Webdunia
गुरुवार, 10 सितम्बर 2020 (12:56 IST)
पुडुचेरी। पुडुचेरी में कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के 452 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद यहां कुल संक्रमितों की संख्या 18536 हो गई। वहीं संक्रमण की वजह से 68 वर्षीय एक महिला समेत 6 लोगों की मौत हो गई।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निदेशक एस. मोहन कुमार ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 2,264 नमूनों से 452 नए मामलों की पहचान हुई है। इस बीच, 422 मरीजों को विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी मिली है। केंद्र शासित प्रदेश में छह लोगों की मौत के बाद कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 353 हो गई।

मोहन कुमार ने बताया कि मृत्यु दर और स्वस्थ होने की दर क्रमश: 1.90 फीसदी और 72.73 फीसदी है। उन्होंने बताया कि अब तक 90,643 नमूनों की जांच हुई है जिनमें से 69,541 नमूनों में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक ने बताया कि यहां संक्रमण के कुल 18,536 मामले हैं जिनमें से 4,794 मरीजों का इलाज चल रहा है औऱ 13,389 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी मिल चुकी है।
गुरुवार को आए नए 452 नए मामलों में से 288 पुडुचेरी, जबकि कराईकल से 123, यानम से 38 और माहे से तीन मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में जिन छह मरीजों की मौत हुई है, वे सभी पहले से ही अन्य बीमारियों से भी ग्रसित थे और 50 से 86 आयु वर्ग के थे।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

Iran US peace : ईरान-अमेरिका शांति समझौते पर बड़ा विवाद, ट्रंप प्रशासन ने ईरानी मीडिया की रिपोर्ट को बताया फर्जी

Safety Tips : भीषण गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता आग गोला! ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

बालवाटिका से बदल रही यूपी में बुनियादी शिक्षा की तस्वीर

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

अगला लेख