तेलंगाना में कोरोनावायरस के 7432 नए मामले, 33 संक्रमितों की मौत

Webdunia
शनिवार, 24 अप्रैल 2021 (12:42 IST)
हैदराबाद। तेलंगाना में कोविड-19 के 1 दिन में 7,432 नए मामले सामने आए तथा 33 संक्रमितों की मौत हो गई। यहां संक्रमण के कुल मामले 3.87 लाख से अधिक हो गए हैं तथा मृतकों की संख्या 1,961 हो गई है। एक सरकारी बुलेटिन में शनिवार को यह जानकारी दी गई। इसमें 23 अप्रैल रात 8 बजे तक के आंकड़े दिए गए हैं।
राज्य में संक्रमण के कुल 3,87,106 मामले हैं, वहीं 2,157 मरीजों के ठीक होने के साथ ही संक्रमणमुक्त होने वाले लोगों की संख्या 3,26,997 हो गई है।

ALSO READ: कोरोना काल की कहानियां : बनते-बिगड़ते रिश्ते


राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 58,148 है। अब तक यहां 1.23 करोड़ नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई जिनमें से 1.03 लाख से अधिक नमूनों की जांच शुक्रवार को की गई। एक अन्य विज्ञप्ति के मुताबिक राज्य में 33.38 लाख से अधिक लोगों को टीके की पहली खुराक दी गई है जबकि 4.66 लाख से अधिक लोगों को टीके की दूसरी खुराक दी गई। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

व्हाइट हाउस ने की भारत की प्रशंसा, कहा- दुनिया में भारत जैसे जीवंत लोकतंत्र बहुत कम

Weather Updates: 14 साल का रिकॉर्ड टूटा; दिल्ली में पारा 47 डिग्री के पार, अगले 5 दिन भीषण लू का अलर्ट

8 राज्यों की 49 सीटों पर आज थमेगा चुनाव प्रचार का शोर, 20 मई को मतदान

भारत में महिलाएं क्या सांसद बनने पर भी सुरक्षित नहीं

हरियाणा के नुंह में श्रद्धालुओं से भरी चलती बस में आग, 8 की मौत

अगला लेख