Hanuman Chalisa

खुशखबर...इंदौर में दुधमुंही बच्ची से लेकर 87 साल के वृद्ध ने Corona को मात दी

Webdunia
बुधवार, 26 अगस्त 2020 (02:19 IST)
इंदौर। देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर (Indore News) में इलाज के बाद 104 और मरीजों ने मंगलवार को इस महामारी को मात दे दी। खास बात यह है कि इनमें 11 महीने की बच्ची से लेकर 87 साल के बुजुर्ग तक शामिल हैं।
 
अधिकारियों ने बताया कि कोविड-19 के इलाज के बाद संक्रमण मुक्त होने पर श्री अरबिंदो इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (सैम्स) से 104 मरीजों को छुट्टी दी गई।
 
उन्होंने बताया कि इलाज के बाद महामारी से उबरने वाले इन लोगों में इंदौर के अलावा रतलाम, उज्जैन, गुना, धार, देवास, खंडवा, मंदसौर, खरगोन, बड़वानी, बुरहानपुर, अलीराजपुर, झाबुआ और जबलपुर जिलों के निवासी शामिल हैं।
 
अधिकारियों ने बताया कि जिले में 24 मार्च से 24 अगस्त के बीच कोरोना वायरस के कुल 11,673 संक्रमित मिले हैं। इनमें से 368 मरीज दम तोड़ चुके हैं, जबकि 8,088 लोग इलाज के बाद संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। जिले में कोरोना वायरस के प्रकोप की शुरूआत 24 मार्च से हुई थी, जब पहले चार मरीजों में इस महामारी की पुष्टि हुई थी।

स्वस्थ हुए मरीजों ने शासन-प्रशासन, अस्पताल प्रबंधन, चिकित्सक और अन्य स्टॉफ की सराहना की है। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त करते हुये धन्यवाद दिया। मंगलवार को डिस्चार्ज हुए मरीज कोरोना को परास्त कर विजयी भाव के साथ अपने घरों की और रवाना हुए हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

अगला लेख