Dharma Sangrah

Covid 19: देश के 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बढ़े Corona के सक्रिय मामले

Webdunia
गुरुवार, 25 फ़रवरी 2021 (12:36 IST)
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली, महाराष्ट्र, पंजाब, मध्यप्रदेश और तेलंगाना सहित देश के 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के सक्रिय मामले बढ़े हैं। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 5,955 मामले बढ़े हैं, वहीं पंजाब में 303, नई दिल्ली में 128, मध्यप्रदेश में 119 और तेलंगाना में 107 मामले बढ़े हैं। इसी तरह आंध्रप्रदेश, असम, चंडीगढ़, दादरा-नगर हवेली, दमन-दीव, गोवा, हरियाणा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, लद्दाख, लक्षद्वीप, मणिपुर, पुड्डुचेरी और राजस्थान में भी सक्रिय मामलों में वृद्धि हुई है।
ALSO READ: अधिकारी की चेतावनी, Corona virus को नियंत्रित नहीं किया तो यह अन्य राज्यों में फैल जाएगा
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में गत 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 13,742 नए मामले सामने आए और संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 1 करोड़ 10 लाख 46 हजार से अधिक हो गया है। इस दौरान 11,799 मरीज स्वस्थ हुए जिसे मिलाकर कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या 1 करोड़ 7 लाख 38 हजार 705 हो गई है।
 
सक्रिय मामले 4,801 बढ़ गए जिससे इनकी संख्या अब 1 लाख 51 हजार 708 रह गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 138 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1 लाख 56 हजार 705 हो गया है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Diwali पर अयोध्या में बना विश्व रिकॉर्ड, 26 लाख से अधिक दीयों से जगमगाए सरयू के घाट

Indore : किन्‍नर मामले में पुलिस ने तेज की कार्रवाई, 3 मुख्य आरोपियों पर 30 हजार का इनाम घोषित

प्रज्ञा ठाकुर का विवादित बयान, बेटी कहना न माने तो उसकी टांगें तोड़ दो...

खुला बांके बिहारी मंदिर का खजाना, योगी सरकार से अखिलेश बोले- मंदिरों के खजाने तो छोड़ दे

ओवैसी की AIMIM ने बिहार में उतारे 25 उम्मीदवार, किसे कहां से मिला टिकट

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली में AQI 301 के पार, GRAP-2 लागू, किन-किन चीजों पर लगी पाबंदी

पप्पू यादव ने RJD चीफ पर साधा निशाना, बोले- कोई कर रहा है इंडिया ब्लॉक को तोड़ने की साजिश

अयोध्या में बना दीपोत्सव का वर्ल्ड रिकॉर्ड, 26 लाख से ज्यादा दीयों की रोशनी से जगमगाई राम की पैड़ी, ड्रोन से की गई दीयों की गणना

UP में त्योहारों पर मिलावटखोरों पर कसा शिकंजा, आगे भी जारी रहेगी सतर्कता

CM योगी ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं

अगला लेख