Hanuman Chalisa

COVID-19 : AIIMS निदेशक ने कहा- टीकाकरण अभियान के लिए पीपीपी आधारित सहभागिता हो...

Webdunia
शनिवार, 20 फ़रवरी 2021 (19:18 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के निदेशक रणदीप गुलेरिया ने हाल में कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के मामलों में आई कमी को ‘अवसर की छोटी खिड़की’ करार देते हुए शनिवार को देश में वृहद स्तर पर कोरोनावायरस टीकाकरण करने के लिए सार्वजनिक-निजी साझेदारी (पीपीपी) का आह्वान किया।

यहां आयोजित एआईएमए के कार्यक्रम में गुलेरिया ने कहा कि बीमारी के खिलाफ प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने एवं संक्रमण से मृत्युदर कम करने के लिए टीका ही एकमात्र उपलब्ध हथियार है। उन्होंने रेखांकित किया कि स्वास्थ्य सेवा को केंद्र में रखने की जरूरत है लेकिन इसे सिर्फ सेवा क्षेत्र नहीं मानना चाहिए।

गुलेरिया ने कहा, जहां तक टीकाकरण का सवाल है तो अब भी बहुत कुछ करना है और मेरा मानना है कि अधिक निजी-सार्वजनिक साझेदारी की जरूरत है। उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे इस क्षेत्र को खोलने की जरूरत है ताकि अधिक संख्या में लोगों का टीकाकरण हो सके।

दिल्ली एम्स के निदेशक ने कहा, जहां तक पहले चरण की बात है तो स्वास्थ्य कर्मियों एवं फ्रंटलाइन कर्मियों का टीकाकरण संभवत: आसान हिस्सा था क्योंकि आप जानते थे कि किसे टीका लगाना है, उनकी संख्या बहुत बड़ी नहीं थी।

उन्होंने कहा, एक बार जब आप 27 करोड़ लोगों का टीकाकरण शुरू करेंगे तो उस स्थिति में हमारे पास सुदढ़ योजना होनी चाहिए, जिसमें उन लोगों की सूची हो जिन्हें टीका लगाना है। गुलेरिया ने कहा, हमें एक ऐसी प्रणाली विकसित करने की जरूरत है, जहां पर सरकारी और निजी क्षेत्र वास्तव में बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान शुरू कर सके।

उन्होंने रेखांकित किया कि त्वरित आधार पर बड़े पैमाने पर लोगों के टीकाकरण का अभियान चलाने की जरूरत है, क्योंकि स्वास्थ्य कर्मियों एवं फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं में कुछ हद तक झिझक की वजह से खुराक की उपलब्धता बढ़ी है।

एम्स के निदेशक ने कहा, मेरी व्यक्तिगत राय है कि हमें अवसर की खिड़की मिली है, क्योंकि हमारे यहां मामले कम हो रहे हैं, लेकिन यह स्थिति कभी भी बदल सकती है, जैसा हमने दुनिया के विभिन्न हिस्सों में खासतौर पर अलग-अलग देशों में वायरस का नया स्वरूप आने से देखा है।

उन्होंने कहा, इसलिए हमें इस पल को नहीं खोना चाहिए और बड़े पैमाने पर अपने नागरिकों के टीकाकरण की कोशिश करनी चाहिए, जो काफी हद तक कोविड-19 महामारी से रक्षा करेगा।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Hero ने लॉन्च कीं Flex Fuel Splendor और HF Deluxe, E85 इथेनॉल पर चलेंगी ये बाइक्स, जानें कीमत और फीचर्स, कबसे होगी बिक्री

2 लाख के गद्दे बिछाकर बचाईं 8 जिंदगियां, इंसानियत की मिसाल की देशभर में चर्चा

BJP ने राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी की, कई बड़े चेहरों को मिला मौका, सतीश पूनिया राजस्थान से उम्मीदवार

बिखरे सभी बारी-बारी : शिवसेना की तरह कैसे टूटी ममता की TMC, जानिए अंदर की कहानी

'6 जून को क्या होने वाला है?' CJP के अभिजीत दीपके ने बढ़ाया सस्पेंस, दिल्ली प्लान पर अब भी कई सवाल

सभी देखें

नवीनतम

रूस से साझेदारी तोड़ने के लिए भारत पर प्रेशर बना रहा US, पुतिन का बड़ा बयान- जारी रहेगी दोस्ती

Rajya Sabha : कांग्रेस ने जारी की राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची, खरगे और पवन खेड़ा को कर्नाटक से, मध्यप्रदेश से मीनाक्षी नटराजन को उतारा

फरीदाबाद में बड़ा हादसा, जेवर फ्लाईओवर निर्माण के दौरान गिरी क्रेन, कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका

शिक्षा में उत्कृष्टता को मिलेगा सम्मान, योगी सरकार ने शुरू की राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 की प्रक्रिया

PM सूर्यघर योजना में उत्तर प्रदेश ने गाड़ा झंडा, 4 राष्ट्रीय पुरस्कार जीतकर बना सौर ऊर्जा का नंबर-1 राज्य

अगला लेख