Hanuman Chalisa

COVID-19 : वायुसेना और नौसेना ने मदद के लिए प्रयास किए तेज

Webdunia
शनिवार, 8 मई 2021 (00:07 IST)
नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना ने 7 देशों से 72 क्रायोजेनिक ऑक्सीजन स्टोरेज कंटेनर और 1,252 ऑक्सीजन सिलेंडर लाने के लिए 59 उड़ानों का संचालन किया है। रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इन 7 देशों में सिंगापुर, दुबई, थाइलैंड, ब्रिटेन, जर्मनी, बेल्जियम और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं।

भारत कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 की दूसरी लहर से बुरी तरह प्रभावित है। विभिन्न राज्यों के अस्पतालों में ऑक्सीजन, टीकों, दवाओं, उपकरणों और बिस्तरों की भारी किल्लत हो गई है।

मंत्रालय ने कहा शुक्रवार को तक वायुसेना सी-17 विमान की 400 उड़ानों का संचालन कर चुकी है। इसमें से 351 उड़ानों का संचालन कुल 4,904 मीट्रिक टन की क्षमता वाले 252 ऑक्सीजन टैंकरों को लाने के लिए किया गया।
ALSO READ: ...तो नहीं आएगी Coronavirus की तीसरी लहर
वायुसेना के अलावा नौसेना ने भी ऑक्सीजन कंटेनर और चिकित्सा उपकरणों की ढुलाई कर कोविड-19 की मौजूदा लहर से निपटने में नागरिक प्रशासन की मदद की है।

मंत्रालय ने कहा कि नौसेना ने मित्र देशों से ऑक्सीजन कंटेनर, सिलेंडर, सांद्रक और संबंधित उपकरण लाने के लिए आईएनएस तलवार, आईएनएस कोलकाता, आईएनएस ऐरावत, आईएनएस कोच्चि, आईएनएस तबर, आईएनएस त्रिकंद, आईएनएस जलाश्व और आईएनएस शार्दुल को तैनात किया है।
ALSO READ: Coronavirus Vaccination : कोरोना वैक्सीन से पहले और बाद में बिल्कुल न करें ये 7 काम
पांच मई को भारतीय नौसेना ने फारस की खाड़ी और दक्षिण पूर्व एशिया के सात देशों से तरल ऑक्सीजन और अन्य चिकित्सा उपकरणों की आपूर्ति के लिए युद्धपोत तैनात किए थे।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Hormuz पर IEA की रेड जोन वॉर्निंग, क्या इसके मायने, भारत पर क्या होगा असर, हालात सामान्य होने में कितना समय लगेगा

India Weather : आने वाले दिनों में देश में मौसम के दो रूप, कहीं Heat Wave का प्रकोप, कहीं आंधी, तूफान, बारिश, IMD ने चेतावनी में क्या कहा

Cockroach Janta Party की लोकप्रियता से क्यों परेशान हैं अभिजीत दिपके के माता-पिता, डर के साथ उड़ी हुई है नींद

अमेरिका-ईरान युद्ध से हज पर कितना असर? सऊदी अरब के शक्ति प्रदर्शन से मिडिल ईस्ट में घबराहट

Cockroach Janta Party पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, अभिजीत दिपके ने बताया क्या है सच

सभी देखें

नवीनतम

उत्‍तर प्रदेश मदरसा बोर्ड का रिजल्ट घोषित, 88.26 फीसदी छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण

कानपुर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, ITBP के हथियारबंद कमांडोज ने कमिश्नरेट घेरा, मां का कटा हाथ लेकर न्याय मांगने पहुंचा था जवान

सीधी में 3 बच्चों की मौत: सीएम डॉ. यादव ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को दी 6-6 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर भाजपा सांसद वीडी शर्मा की पत्नी का पोस्ट वायरल, कहा जल्द लोन पर 10% EMIपर पेट्रोल डीजल

योगी सरकार सोलर दीदियों को दे रही रोजगार, सौर ऊर्जा से मुफ्त में घर करेगी रोशन

अगला लेख