Hanuman Chalisa

जब ‘इंडि‍गो’ ने ‘एयर विस्‍तारा’ से कहा… आजकल उड़ नहीं रहे हो?

नवीन रांगियाल
यूं तो एयरलाइंस के बीच प्रति‍द्वंदि‍ता होती है, लेक‍िन कोरोना के संकट के दौर में एयरलाइंस एक दूसरे से जो बातें कर रही हैं, वो बातें घरों में कैद लोगों को भी सुनना चाह‍िए। क्‍योंक‍ि ज‍िस तरह से लोग लॉकडाउन की वजह से घरों में बंद हो गए हैं, ठीक वैसे ही एयरलाइंस भी उदास और मायूस अपने-अपने पार्किंग में लॉकडाउन खुलने का इंतजार कर रही हैं।

ऐसे में उनके बीच हो रही चर्चा द‍िल को खुश करने वाली है और मजेदार भी। उनकी बातों से लगता है क‍ि जल्‍दी ही उम्‍मीद के आसमान में ये सारी एयरलाइंस उनमुक्‍त पक्षि‍यों की तरह उड़ती हुई नजर आएगी।

दरअसल, ट्व‍िटर पर सबसे पहले इंडिगो फ्लाइट की तरफ से एक ट्वीट किया गया है। उसने मजे लेते हुए ल‍िखा 'एयर विस्तारा, सुना है कि इन दिनों ऊंची उड़ान नहीं भर रहे हो?

व‍िस्‍तारा एयरलाइंस भी पीछे नहीं रहने वाली थी। उसने भी जवाब द‍िया। विस्तारा एयरलाइन ने लिखा, 'नहीं इंडिगो, इन दिनों ग्राउंड पर रहना ही सही है। उड़ना समझदारी भरा फ़ैसला नहीं होगा। क्या कहते हो गो एयर?' यह कहते हुए व‍िस्‍तारा ने गो एयर को भी बातचीत में शाम‍िल कर ल‍िया।

ऐसे में गो एयर भी अपना जवाब देने के ल‍िए आगे आ गया।

गो एयर ने ल‍िखा 'बिलकुल सही कहा एयर विस्तारा। घर पर रहना सुरक्षित है। जब तक सब लोग हवाई यात्राएं शुरू नहीं करते हैं, तब तक हम लोग इंतज़ार कर सकते हैं। क्योंकि अभी तो लोग उड़ नहीं सकते हैं। सही कहा न एयर एशिया?'

एयर एशिया ने भी ट्वीट करने में देरी नहीं की। उसने ल‍िखा 'बिल्कुल गो एयर, फ़िलहाल घर पर रहना ही सबसे सही और मस्त चीज़ रहेगी। क्‍यों स्पाइसजेट सही कह रहे हैं न हम?'

स्पाइस जेट ने भी जवाब दिया, 'एयर एशिया ये जानकर अच्छा लगा कि हमारी सोच हमारे रंगों की तरह मिलती है। पिंजरे से परिंदे को उड़े हुए काफ़ी वक़्त बीत गया है, लेकिन एक बेहतर कल की ख़ातिर हम ऐसा करके ख़ुश हैं, हैं न दिल्ली एयरपोर्ट?'

दिल्ली एयरपोर्ट के अपने ट्विटर हैंडल से जवाब द‍िया। ‘मैं आप सभी एयरलाइन से सहमत हूं। उम्‍मीद है जल्द ही भारत का आसमान हमारे रंगों से भर जाएगा, फ़िलहाल हमें मुस्कुराने की एक वजह देने के लिए शुक्रिया। पार्किंग में रहो, सुरक्षित रहो'

एयरलाइंस के बीच की इस पूरी बातचीत को लोग खूब मजे लेकर री-ट्वीट कर रहे हैं और देख रहे हैं। कई लोगों ने इस पूरे कन्‍वर्शेसन के नीचे कमेंट भी क‍िए हैं। कुल म‍िलाकर सारी एयरलाइंस की यह बातचीत बेहद मजेदार रही और लोगों को लॉकडाउन के पालन करने को लेकर प्रेरि‍त करने वाली है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से इंजन खराब हुआ तो क्या इंश्योरेंस क्लेम मिलेगा? सरकार ने बताई सचाई, क्या बोलीं बीमा कंपनियां

20,000 के बजट में ये हैं जून 2026 के टॉप 3 बेस्ट स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग प्रोसेसर का धांसू कॉम्बो

Tata Sierra EV vs Toyota Ebella: 500km से ज्यादा माइलेज वाली दो धाकड़ इलेक्ट्रिक SUVs में महामुकाबला, जानें लॉन्च डेट और कीमत!

नागौद राजघराने में साहब, बीवी और सौतन — हवस, धोखे और खून से सनी राजसी दास्तान

राम नाम की लूट... 'अयोध्या कांड' से पूरा देश हिला, SIT जांच के बीच चंपत राय बीमार, नृपेन्द्र मिश्रा गायब

सभी देखें

नवीनतम

ज्येष्ठ मास के सातवें मंगलवार पर हुआ विशाल हनुमान भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

योगी सरकार का बड़ा कदम: 8 जिलों के आस्था स्थलों के विकास पर 79 करोड़ रुपये खर्च, 33 परियोजनाओं पर काम शुरू

UP B.Ed Result 2026 : अलीगढ़ की वंदना सिंह बनीं प्रदेश टॉपर, 4 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को मिली रैंक

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

प्रदेश के हर जिले में विकसित होगा एक प्रमुख गो आधारित उद्योग

अगला लेख