Hanuman Chalisa

Corona के इलाज में गठिया की दवा बन सकती है जीवनरक्षक

Webdunia
शुक्रवार, 8 जनवरी 2021 (21:09 IST)
लंदन। कोरोनावायरस (Coronavirus) से गंभीर रूप से पीड़ित लोगों के उपचार में गठिया रोग में इस्तेमाल की  जाने वाली दवा जीवनरक्षक की भूमिका निभा सकती है। यह बात ब्रिटेन के एक अध्ययन में कही गई है जिसके परिणाम इस सप्ताह जारी किए गए।

इसमें कहा गया है कि ब्रिटेन में गहन चिकित्सा कक्षों में भर्ती कोविड-19 रोगियों के उपचार में अब ‘टोसिलिजुमैब’ और ‘सरिलुमैब’ जैसी दवाएं दी जाएंगी जिससे मरीजों के अस्पताल में रहने की अवधि में दस दिन तक की कमी आ सकती है।

स्वास्थ्य एवं सामाजिक देखरेख विभाग ने कहा कि अध्ययन के परिणामों में पता चला कि गहन चिकित्सा  कक्षों में भर्ती होने के 24 घंटे के भीतर मरीजों को ‘टोसिलिजुमैब’ और ‘सरिलुमैब’ दिए जाने से मौत के जोखिम में 24 प्रतिशत तक की कमी आई।

ये दवाएं आमतौर पर गठिया रोग के उपचार में इस्तेमाल की जाती हैं। विभाग ने कहा कि कोविड-19 के उपचार में इन दवाओं के इस्तेमाल से आगामी सप्ताहों और महीनों में अस्पतालों में मरीजों की संख्या कम हो सकती है।

सरकार और राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा ने शुक्रवार को अद्यतन दिशा-निर्देशों में महामारी के उपचार में ‘टोसिलिजुमैब’ के इस्तेमाल को बढ़ावा देने को कहा।

ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री मैट हैंकॉक ने कहा कि टीकाकरण के साथ संबंधित अध्ययन का परिणाम विषाणु को परास्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।ब्रिटिश सरकार ने कहा कि देश के सभी अस्पतालों में ‘टोसिलिजुमैब’ की आपूर्ति पहले से ही उपलब्ध है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से इंजन खराब हुआ तो क्या इंश्योरेंस क्लेम मिलेगा? सरकार ने बताई सचाई, क्या बोलीं बीमा कंपनियां

20,000 के बजट में ये हैं जून 2026 के टॉप 3 बेस्ट स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग प्रोसेसर का धांसू कॉम्बो

Tata Sierra EV vs Toyota Ebella: 500km से ज्यादा माइलेज वाली दो धाकड़ इलेक्ट्रिक SUVs में महामुकाबला, जानें लॉन्च डेट और कीमत!

नागौद राजघराने में साहब, बीवी और सौतन — हवस, धोखे और खून से सनी राजसी दास्तान

राम नाम की लूट... 'अयोध्या कांड' से पूरा देश हिला, SIT जांच के बीच चंपत राय बीमार, नृपेन्द्र मिश्रा गायब

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार का बड़ा कदम: 8 जिलों के आस्था स्थलों के विकास पर 79 करोड़ रुपये खर्च, 33 परियोजनाओं पर काम शुरू

G7 समिट में मोदी से मिलते ही मेलोनी ने कहा- ‘हम इंस्टाग्राम के सबसे मशहूर कपल हैं’, फिर ट्रेंड हुआ Melodi

शिवसेना UBT में फिर बड़ी बगावत? उद्धव ठाकरे के 6 लोकसभा सांसद पाला बदलने को तैयार, संजय राउत का 15-15 करोड़ का दावा

आखिर क्यों नहीं सुधर रही बिहार की चिकित्सा व्यवस्था

Top News 17 June: मोदी-ट्रंप की मुलाकात आज, इजराइल का लेबनान पर हमला और उद्धव गुट में फिर बगावत के आसार

अगला लेख