Hanuman Chalisa

महाराष्ट्र के अलीबाग में कोविड-19 मरीज का डॉक्टर पर हमला

Webdunia
गुरुवार, 15 जुलाई 2021 (15:47 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में रायगढ़ जिले के अलीबाग स्थित सरकारी अस्पताल में कोविड-19 का इलाज करा रहे 55 वर्षीय मरीज ने सलाइन चढ़ाने वाले स्टैंड से डॉक्टर पर उस समय हमला कर दिया जब उसने मरीज से बार-बार ऑक्सीजन मास्क नहीं हटाने को कहा।
 
उन्होंने बताया कि यह घटना बुधवार की सुबह अलीबाग सिविल अस्पताल के कोविड-19 वार्ड में हुई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमले में डॉक्टर स्वपनदीप थाले को चोटें आई हैं और उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
 
उन्होंने बताया कि मरीज का पिछले चार दिन से अस्पताल में इलाज चल रहा था। राउंड पर आए डॉक्टर ने उससे कहा कि वह बार-बार ऑक्सीजन मास्क नहीं हटाएं। डॉक्टर के इस निर्देश से मरीज नाराज हो गया।
 
पुलिस अधिकारी ने बताया कि बाद में डॉक्टर जब कुर्सी पर बैठे थे तब मरीज पीछे से आया और सलाइन स्टैंड से उनके सिर पर हमला करने लगा। उन्होंने बताया कि घटना में घायल डॉक्टर को उसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
पुलिस ने मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा-353 (जनसेवक को अपना कर्तव्य करने से जबरन रोकना या हमला करना) के तहत मरीज के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब कलेक्ट्रेट में मुस्कराए प्रदर्शनकारी, डीएम और लंगूर ‘मटरू’ की स्नेहभरी मुलाकात

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का बड़ा दावा, Air India ने कैंसल किया PM मोदी का टिकट

दिल्ली में जा‍ति पूछकर हुई थी महिला यूट्यूबर की पिटाई, दुष्‍कर्म की दी थी धमकी, वीडियो हुआ वायरल

आस्था का संगम, सौहार्द्र का संदेश : हरिद्वार से गंगाजल लेकर निकलीं तमन्ना मलिक

गलत जांच रिपोर्ट लगाने वालों पर दर्ज हो FIR, जनता दर्शन कार्यक्रम में दिखे योगी के तेवर

सभी देखें

नवीनतम

सम्राट विक्रमादित्य के सम्मान में स्थापित होगा देश का सबसे प्रतिष्ठित अंतरराष्‍ट्रीय अलंकरण सम्मान : मोहन यादव

CM योगी ने जारी रखा जनसेवा अनुष्ठान, जनता दर्शन का किया आयोजन, 150 लोगों से की मुलाकात

यूपी में औद्योगिक क्लस्टर, लॉजिस्टिक्स और डेटा सेंटर बनेंगे रोजगार के बड़े इंजन

योगी सरकार ने संचारी रोग नियंत्रण में रचा इतिहास, मृत्यु दर में आई उल्लेखनीय कमी

उत्‍तर प्रदेश के राम मंदिर का वैभव पहुंचा 7 समंदर पार, 20 फरवरी को मॉस्को में होगी भव्य रामलीला

अगला लेख