मध्यप्रदेश में खुलेंगी नाई की दुकानें और सैलून, हर ग्राहक के लिए जरूरी होगा डिस्पोजेबल तौलिया

विशेष प्रतिनिधि
गुरुवार, 21 मई 2020 (20:17 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना संकट के चलते हुए लॉकडाउन के चलते 60 से अधिक दिनों से बंद हेयर कटिंग सैलून अब खुलने जा रहे है। प्रदेश में सभी ग्रीन जोन और  रेड जोन के कंटेंनमेंट एरिया के बाहर हेयर कटिंग सैलून खोले जाने की अनुमति शर्तो के साथ दी गई है।

इसके लिए सैलून संचालक को प्रत्येक  ग्राहक के लिए अलग डिस्पोजेबल तौलिया औप पेपर उपयोग में लाना जरूरी होगा। इसके अलावा बुखार,जुकाम, खांसी और गले में खराश से पीड़ति व्यक्तियों का दुकान में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। 
 
इसके साथ हेयर कंटिग सैलून पर हेंड सेनेटाइजर को एंट्री गेट पर रखना होगा और आने वाले ग्राहक हाथों को सेनेटाइज के बाद ही अंदर आ सकेंगे। इसके साथ हेयर कटिंग सेलून पर काम करने वाले सभी केश शिल्पी (नाई) और स्टॉफ को फेस मास्क, हेड कवर और एप्रन का उपयोग करना हर समय अनिवार्य होगा। इसके साथ प्रत्येक हेयर कट के बाद स्टॉफ को अपने हाथों को सेनेटाइज करना होगा।  
 
सैलून खोले जाने को लेकर राज्य शासन ने प्रदेश के सभी कलेक्टर,कमिश्नर और पुलिस अधिकारियों को विस्तृत निर्देश जारी किए है। इन निर्देशों का उल्लंघन करते पाए जाने पर हेयर कटिंग सेलून को बंद किया जाएगा और उसके संचालक पर कोविड निर्देशों का उल्लंघन करने के लिए दिशा निर्देशों के तहत कानूनी कार्यवाही की जा जाएगी। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख