Hanuman Chalisa

Bihar Corona Update : बिहार में 144134 हुई Corona संक्रमितों की संख्‍या, 1978 नए मामले

Webdunia
शुक्रवार, 4 सितम्बर 2020 (23:36 IST)
पटना। बिहार में पिछले 24 घंटे में 1978 नए कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमित मिले हैं, जिससे राज्य में कोविड-19 की चपेट में आए लोगों की संख्या बढ़कर एक लाख 44 हजार 134 पहुंच गई है। राज्‍य में आज भी सबसे अधिक 258 संक्रमण के मामले पटना जिला में मिले हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को 3 सितंबर की जांच रिपोर्ट के हवाले से बताया कि पिछले 24 घंटे के अंदर 1978 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। बिहार में आज भी सबसे अधिक 258 संक्रमण के मामले पटना जिले में मिले हैं। इसके अलावा अररिया और मुजफ्फरपुर में सौ से अधिक कोरोना संक्रमण के नए मामलों की पुष्टि हुई है। मुजफ्फरपुर में 134 और अररिया में 117 नए संक्रमित मिले हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, पूर्णिया और भागलपुर में 91-91, नवादा में 88, पूर्वी चंपारण में 84, गोपालगंज और सहरसा में 64-64, सारण में 63, मधुबनी में 61, समस्तीपुर में 57, सीतामढ़ी में 54, पश्चिम चंपारण, बेगूसराय और गया में 52-52, मधेपुरा और सुपौल में 51-51, औरंगाबाद में 49, नालंदा में 46, दरभंगा में 37, रोहतास में 34, कटिहार में 32, भोजपुर में 30 व्यक्ति संक्रमित हुए हैं।
ALSO READ: Delhi Airport पर यात्रियों के लिए बनेगी Corona जांच प्रयोगशाला
इसी तरह लखीसराय में 29, शिवहर में 27, किशनगंज और शेखपुरा में 25-25, वैशाली और बांका में 24-24, जहानाबाद में 19, बक्सर और सीवान में 18-18, अरवल में 16, जमुई में 13, खगड़िया में 11, मुंगेर और कैमूर में चार-चार लोग कोविड-19 का शिकार हुए हैं।
वहीं झारखंड के देवघर के दो लोगों और रांची के एक व्यक्ति का पटना, हजारीबाग के एक व्यक्ति का गया, गढ़वा के एक व्यक्ति का रोहतास, मध्यप्रदेश के इंदौर और जबलपुर के एक-एक व्यक्ति का पटना, पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर के एक व्यक्ति का किशनगंज तथा उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के एक व्यक्ति का पश्चिम चंपारण में सैंपल लिया गया। जांच में सभी के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या यूसुफ पठान ने भी बदल ली है टीम, अमित शाह से मुलाकात की अटकलें, कल्याण बनर्जी के दावे से उड़ी ममता बनर्जी की नींद

कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा के लिए नामांकन रद्द

PoK में मुनीर की बर्बरता पर भड़का भारत, बोला- अत्याचारों का होगा इंसाफ

Personal Loan या Credit Card? कौनसा सस्ता, जानिए किस विकल्प से होगी ज्यादा बचत

POK में बगावत, पाक सेना की गोलीबारी में दर्जनों की मौत, भारतीय विदेश मंत्रालय बोला- खाली करो हमारा इलाका

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी के 12 साल : CM मोहन यादव बोले- सेवा, सुशासन और संकल्प से लिखा नए भारत का स्वर्णिम अध्याय

मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन रद्द, CM मोहन यादव बोले- कांग्रेस को करना चाहिए आत्ममंथन

MP में सरकारी नौकरी से खत्म होगी 2 बच्चों की शर्त, CM मोहन ने निरस्त किए प्रस्तावित नियम

साइबर अपराध से निपटने की ट्रेनिंग, प्रशिक्षु अधिकारियों ने UPSIFS में सीखी फॉरेंसिक जांच की आधुनिक तकनीकें

UP में आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए बड़ा बदलाव: योगी सरकार लाएगी पारदर्शी और टेक्नोलॉजी आधारित नई व्यवस्था

अगला लेख