Hanuman Chalisa

कोविड-19 : गरीबों, दिहाड़ी मजदूरों की मदद के लिए सामुदायिक रसोईघरों का नेटवर्क बनाएगी भाजपा

Webdunia
गुरुवार, 26 मार्च 2020 (13:36 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (Corona virus) के कारण उत्पन्न स्थिति से मुकाबला करने के प्रयासों के तहत भारतीय जनता पार्टी देशभर में ऐसे सामुदायिक रसोईघरों का एक नेटवर्क बनाने जा रही है जो प्रतिदिन कम से कम 1000 लोगों को भोजन परोसने में सक्षम हों।

पार्टी के एक पदाधिकारी ने बताया, इस योजना को ‘इंडिया फाइट्स कोरोना-बीजेपी इंडिया’ के बैनर तले आगे बढाया जा रहा है जो 21 दिनों के लॉकडाउन के दौरान भाजपा की विभिन्न गतिविधियों का हिस्सा है। उन्होंने बताया कि सामुदायिक रसोईघरों का एक नेटवर्क बनाने का मकसद शहरी गरीबों, निर्माण कर्मियों, दिहाड़ी मजदूरों और उन सभी लोगों की सहायता करना है जो असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे हैं और जिनके कोरोना वायरस के कारण देशव्यापी बंद के दौरान प्रभावित होने की आशंका है।

पार्टी ने इस कार्यक्रम में शामिल होने को इच्छुक संस्थानों से उनके संपर्क के व्यक्ति का ब्यौरा, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और संपूर्ण पता मांगा है। इच्छुक संस्था से 500 शब्दों में संक्षिप्त परिचय देने को भी कहा गया है।

बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कोरोना वायरस के खिलाफ भारत की लड़ाई के मद्देनजर ऑडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के जरिए उत्तर भारत के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया था और कार्यकर्ताओं से ‘लॉकडाउन’ के दौरान रोजाना पांच-पांच गरीब लोगों को भोजन उपलब्ध कराने को कहा था।

नड्डा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा था कि कार्यकर्ता केंद्र सरकार एवं संबंधित राज्य सरकारों के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए मास्क एवं सैनिटाइजर्स के वितरण और स्वच्छता में प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा था, हमें उनकी मदद करनी चाहिए जो लॉकडाउन के कारण भोजन प्राप्त करने में सक्षम नहीं हैं।

इससे पहले बुधवार को ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी कहा था कि अभी नवरात्र शुरू हुआ है और आज हम अगले 21 दिन तक 9 गरीब परिवारों की मदद करने का प्रण लें। भाजपा अध्यक्ष गुरुवार की शाम को राष्ट्रीय महासचिवों एवं पार्टी पदाधिकारियों के साथ आडियो-वीडियो संवाद करेंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

"उन्हें उड़ा देंगे..." ओमान को ट्रंप की सीधी धमकी, 48 घंटे में ईरान पर दूसरा हमला और लेबनान में भी छिड़ा महायुद्ध!

अफगानिस्तान में संकटों के बीच महिलाओं पर बढ़ती हिंसा

LIVE: CM सिद्धारमैया ने बुलाई ब्रेकफास्ट बैठक, आज दे सकते हैं इस्तीफा

यूएस-ईरान तनाव: 'समझौता नहीं हुआ तो सैन्य कार्रवाई', राष्ट्रपति ट्रंप की कैबिनेट बैठक में बड़ी चेतावनी

Top News 28 May: अमेरिका का ईरान पर दूसरा बड़ा हमला; पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत रद्द, IPL में RR की जीत

अगला लेख