Hanuman Chalisa

वाराणसी में ब्लैक फंगस का कहर: 32 की मौत, 30 की निकालनी पड़ी आंख

Webdunia
शुक्रवार, 4 जून 2021 (13:05 IST)
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर में कोरोना के बाद अब ब्लैक फंगस मुसीबत बन गया है। एक ही दिन में वाराणसी में ब्लैक फंगस से 8 मरीजों को जान गंवानी पड़ी। बीएचयू अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ चुके ये मरीज पोस्ट कोविड वार्ड के अलावा सुपर स्पेशयलिटी ब्लॉक में भर्ती थे। वहीं, 30 ऐसे मरीज हैं, जिनकी आंखें ब्लैक फंगस के कारण निकालनी पड़ी हैं।
 
प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में ब्लैक फंगस के कारण अब तक 32 मरीजों की मौत हो चुकी है। अकेले गुरुवार को ही यहां ब्लैक फंगस से 8 मरीजों को जान गंवानी पड़ी।
 
उल्लेखनीय है किनए मरीजों में ब्लैक फंगस की पुष्टि के बाद मरीजों का आंकड़ा 145 पर जा पहुंचा है। इनमें से 7 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है, जबकि 106 ऐसे मरीज हैं, जिनका अस्पताल के अलग-अलग वार्ड में इलाज जारी है।
 
बीएचयू सर सुंदरलाल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केके गुप्ता ने मीडिया को बताया कि ब्लैक फंगस के मरीजों के लिए हमारे यहां पर्याप्त मात्रा में बेड हैं। मरीजों की संख्या के हिसाब से अस्पताल में ब्लैक फंगस के नए वार्ड बनाए जा रहे हैं। (एजेंसियां)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE की नई भाषा नीति लागू, जानिए किन छात्रों पर नहीं होंगे नए नियम और किसे पढ़नी होगी अतिरिक्त भारतीय भाषा

China की भारत के साथ चालाकी, बांग्लादेश के तीस्ता प्रोजेक्ट पर बयान, आखिर क्यों बढ़ी भारत की चिंता

Bajaj Chetak, Ola S1 Pro, TVS iQube, Hero Vida V2 को टक्कर देने आ रहा है सस्ता विएतनामी इलेक्ट्रिक स्कूटर

अकाल तख्त का भगवंत मान सरकार को बड़ा अल्टीमेटम, 1 महीने में बेअदबी कानून बदलने का दिया आदेश

कौन हैं रिटायर्ड IAS योगेश्वर राम मिश्रा, जो हो सकते हैं राम मंदिर के CEO?

सभी देखें

नवीनतम

भीषण गर्मी के चलते पेरिस के मुर्दाघरों में जगह कम पड़ी

Top News : चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय से 3 घंटे पूछताछ, भारत-अमेरिका ट्रेड डील लगभग तय

क्या अरुणाचल में चीन ने बना लिया कैंप? घुसपैठ की खबरों पर भारतीय सेना का बड़ा बयान

हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए एक्शन में योगी सरकार, जल जीवन मिशन की होगी जमीनी मॉनिटरिंग

क्या Pakistan के साथ Track 2 Dialogue करेगा भारत, विदेश सचिव का बड़ा बयान

अगला लेख