Hanuman Chalisa

Corona से जंग, BMC ने MCA से मांगा वानखेड़े स्टेडियम

Webdunia
शनिवार, 16 मई 2020 (08:15 IST)
मुंबई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने शुक्रवार को मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) को निर्देश दिया कि वह वानखेड़े स्टेडियम की कुछ सुविधाओं को उन्हें सौप दे जिससे इसका इस्तेमाल कोरोना वायरस महामारी से लड़ाई में किया जा सके।
ALSO READ: साहब, कुछ भी कर लूंगा लेकिन अब मुंबई नहीं जाऊंगा, ऑटोवाले का छलका दर्द...
बीएमसी की सहायक नगर आयुक्त चंदा जाधव ने पत्र लिख कहा कि होटल/ लॉज/ क्लब/ कॉलेज/ प्रदर्शनी केंद्र/ शयनगृह/ जिमखाना/ बैंक्वेट हॉल को तत्काल प्रभाव से सौंप दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इन परिसरों का इस्तेमाल कोविड-19 के खिलाफ लड़ रहे आपातकालीन सेवाओं से जुड़े लोगों और इस महामारी की चपेट में 
आने वालों के लिए होगा।
 
उन्होंने इस आदेश को न मानने पर एमसीए के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की चेतावनी दी। एमसीए शीर्ष परिषद के एक सदस्य ने कहा कि वायरस के प्रकोप से निपटने में अधिकारियों की मदद करने में क्रिकेट संस्था को कोई परेशानी नहीं है।
 
एमसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उन्हें शुक्रवार की सुबह पत्र मिला है। इस परिसर में मुख्य स्टेडियम के अलावा बीसीसीआई कार्यालय, एमसीए लाउंज, गरवारे क्लब हाउस शामिल हैं। एमसीए लाउंज एक बैंक्वेट हॉल है, जबकि गरवारे क्लब हाउस में 50 से अधिक कमरों के अलावा कुछ हॉल हैं। मुंबई देश में इस महामारी से सबसे अधिक प्रभावित शहर है, जहां कोविड-19 की चपेट में 17,512 लोग आ चुके है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से E85 सस्ता होगा, जानिए Flex Fuel Maruti Wagon R आपके लिए कितनी फायदेमंद, क्या है कीमत

क्या है Google Search Profiles, क्रिएटर्स और पब्लिशर्स को Search और Discover में कैसे मिलेगा फायदा, किस तरह करेगा काम

4th Gen Hyundai i20 का पहला टीजर जारी, अगले महीने होगी लॉन्च, मिलेंगे ADAS और शानदार फीचर्स

भाजपा छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने थलाइवा रजनीकांत को लेकर किया बड़ा दावा!

मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल! इन 4 मंत्रियों की छुट्टी तय, धर्मेन्द्र प्रधान पर भी गिर सकती है गाज

सभी देखें

नवीनतम

Pakistan की उड़ जाएगी नींद, चीन हो जाएगा बेचैन, पुतिन ने भारत को दिया ऐसा ऑफर, अमेरिका भी हैरान

'एक पेड़ मां के नाम 2.0' अभियान का शुभारंभ, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- प्रकृति के बिना हमारी जीवन शैली अधूरी

श्री विजयपुरम-3 बनेगा भारत का गेमचेंजर, अंडमान सागर में मिला गैस का भंडार, पेट्रोलियम मंत्री ने क्या बताया

'माफिया को चुनकर भेजोगे तो गरीबों का खून चूसेगा', बलरामपुर में CM योगी का विपक्ष पर निशाना

Ayodhya में बन रहा 93.75 करोड़ का अत्याधुनिक VVIP गेस्ट हाउस, रामकथा पार्क के पास मिलेगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

अगला लेख