Hanuman Chalisa

कोरोना पीड़ित ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ICU से बाहर आए

Webdunia
शुक्रवार, 10 अप्रैल 2020 (01:58 IST)
लंदन। कोरोना वायरस से संक्रमित ब्रिटेन के प्रधानमंत्री 55 वर्षीय बोरिस जॉनसन स्वास्थ्य में सुधार के बाद गहन चिकित्सा कक्ष (ICU) से बाहर आ गए हैं। डाउनिंग स्ट्रीट ने गुरुवार की शाम यह जानकारी दी।

डाउनिंग स्ट्रीट ने कहा, ‘प्रधानमंत्री आज शाम आईसीयू से वापस वार्ड में आ गए, जहां उनके ठीक होने के शुरुआती चरण में उनके स्वास्थ्य पर करीबी नजर रखी जाएगी।’
 
डाउनिंग स्ट्रीट ने इससे पहले आज दिन में इस बात की पुष्टि की थी कि जॉनसन के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। उन्हें सोमवार की रात लंदन के सेंट थॉमस अस्पताल में आईसीयू में भेजा गया था।
 
इससे पहले डाउनिंग स्ट्रीट के एक प्रवक्ता ने कहा था कि प्रधानमंत्री की सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है। वह उठकर भी बैठे थे और उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों से बातचीत भी की थी।
 
विदेश मंत्री डॉमिनिक राब ब्रिटिश प्रधानमंत्री का कामकाज देख रहे हैं। वह गुरुवार को कोबरा आपात बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें देश में लागू लॉकडाउन की समीक्षा की जाएगी।
 
बैठक में विचार होगा कि 23 मार्च को लागू किए गए 21 दिन के लॉकडाउन को आगे बढ़ाया जाए या नहीं। यह बंद अगले सोमवार को खत्म हो जाएगा लेकिन इस तरह के संकेत हैं कि इसे बढ़ाया जा सकता है। ब्रिटेन में कोरोना वायरस से 7097 लोगों की मौत हो चुकी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

अगला लेख