Hanuman Chalisa

शराब की बोतलें चोरी करते हुए सीसीटीवी में कैद हुए चोर...

अवनीश कुमार
शनिवार, 11 अप्रैल 2020 (11:54 IST)
चंदौली। कोरोना वायरस महामारी के चलते जहां पूरे प्रदेश में लॉकडाउन है और लोग घरों के अंदर कैद हैं, वहीं इसके बावजूद चोरों के हौसले बुलंद हैं और उन्होंने उत्तरप्रदेश के चंदौली में चोरी की घटना को अंजाम दिया है।
 
लेकिन यह चोरी बेहद चौंकाने वाली है, क्योंकि इसमें न ही तो रुपयों की लूट हुई है और न ही अन्य किसी प्रकार के सामान की बल्कि चोरों ने शराब की बोतल चुराने के लिए इस पूरी चोरी को अंजाम दिया है और घटनाक्रम दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर शराब चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
ALSO READ: उत्तरप्रदेश में मास्क पहनना अनिवार्य, नहीं पहनने पर होगी कार्रवाई
मिली जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश के चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत रेमा मोड़ पर अवधेश जायसवाल की अंग्रेजी शराब की दुकान है। देर रात 2 चोर दुकान के पीछे के दरवाजे को क्षतिग्रस्त कर शराब की दुकान के अंदर घुसे।
 
आनन-फानन में इन चोरों ने न तो शराब की दुकान के अंदर की गुल्लक को हाथ लगाया न ही किसी अन्य सामान को और वे सीधे आधे घंटे तक शराब की बोतलों को समेटने में जुट गए और फिर वहां से शराब की बोतल लेकर फरार हो गए। यह पूरा घटनाक्रम शराब की दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया जिसके आधार पर पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
 
वहीं इस घटनाक्रम के बाद पुलिस पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं और क्षेत्र के लोगों का कहना है कि इतनी गश्त करने के बाद भी चोरों ने चोरी घटना को अंजाम दे दिया और पुलिस को भनक तक नहीं लगी। थाना प्रभारी ने बताया कि दुकान मालिक की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की रही है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

क्या अमेरिका के पास है ईरान का यूरेनियम हटाने का कोई प्लान?

अमित शाह का दो दिवसीय गुजरात दौरा आज से: गांधीनगर-अहमदाबाद को मिलेंगे नए प्रोजेक्ट्स, IT पार्क का करेंगे उद्घाटन

मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पेट्रोल निर्यात पर लगा 3 रुपए विंडफॉल टैक्स, डीजल और ATF ड्यूटी में भारी कटौती

Top News 16 May: पेट्रोल पर विंडफॉल टैक्स लगा, NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, नीदरलैंड्स दौरे पर पीएम मोदी

UP में 31 साल की महिला ने 5 दिनों में 4 बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टर्स भी हैरान

अगला लेख