केंद्र ने राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को दीं एम्फोटेरिसिन-बी दवा की 1.7 लाख अतिरिक्त शीशियां

Webdunia
बुधवार, 9 जून 2021 (23:42 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा ने बुधवार को कहा कि सरकार ने राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को ब्लैक फंगस के उपचार में उपयोग आने वाली दवा एम्फोटेरिसिन-बी दवा की 1.7 लाख अतिरिक्त शीशियां आवंटित की हैं।

रसायन एवं उवर्रक मंत्री ने ट्वीट किया, देशभर में एम्फोटेरिसिन-बी दवा की पर्याप्त उपलब्धता एवं आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आज सभी राज्यों/ केंद्रशासित प्रदेशों एवं केंद्रीय संस्थानों को इस दवा की 1,70,000 अतिरिक्त शीशियां आवंटित की गईं।

गौड़ा ने बताया कि कर्नाटक के लिए इस अहम दवा की 15520 अतिरिक्त शीशियों का आंवटन किया गया है। उन्होंने कहा, मरीजों का समय से उपचार के लिए अब तक कर्नाटक को आज के आवंटन समेत इस दवा की कुल 40,470 शीशियां दी गई हैं।

एम्फोटेरिसिन-बी म्यूकरमाइकोसिस या ब्लैक फंगस के उपचार में उपयोग लाई जाती है। यह संक्रमण नाक, आंख, साइनस और कभी-कभी मस्तिष्क को क्षतिग्रस्त कर देता है। भारत में डॉक्टर कोविड-19 के मरीजों और संक्रमण से हाल ही में उबरे लोगों में म्यूकरमाइकोसिस के इतने अधिक मामले आने पर उसका अध्ययन कर रहे हैं।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

बिहारः वोटर लिस्ट को लेकर आखिर क्यों मचा है हंगामा

LIVE : रुद्रप्रयाग में बद्रीनाथ मार्ग पर भूस्खलन

ढहते पुल, उधड़ी सड़कें और विकास के खोखले दावे, मानसून में भरोसे के अलावा ढहती जिंदगियां

प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे नामीबिया, सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा

डोनाल्‍ड ट्रम्‍प का नया टैरिफ बम, ईराक समेत इन देशों पर लगाया 30% Tariff, भारत के लिए क्या है राहत की बात

अगला लेख