Hanuman Chalisa

कोरोनाकाल में भारी पड़ रही है लापरवाही, केंद्र ने राज्यों को दिए निर्देश...

Webdunia
शनिवार, 20 मार्च 2021 (07:39 IST)
नई दिल्ली। कोरोनाकाल में लोगों की लापरवाही अब सरकार के लिए चिंता का विषय बनती जा रही है। केंद्र ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कहा कि वे सुनिश्चित करें कि लोग कोविड-19 नियमों जैसे मास्क पहनने, सामाजिक दूरी बनाये रखने और साफ-सफाई के नियमों अनुपालन करें। केंद्र ने यह निर्देश देश के कई हिस्सों में कोविड-19 के मामलों में तेजी से हुई वृद्धि के मद्देनजर दिया है।
 
सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों से किए गए संवाद में केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने कहा कि राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश दिया जाता है कि वे कोविड-19 से बचने के एहतियाती कदमों को प्रोत्साहित करें और सुनिश्चित करें कि लोग मास्क पहने, सामाजिक दूरी का पालन करें और साफ सफाई का ध्यान रखे।
 
भल्ला ने कहा, 'पिछले पांच महीनों में कोविड-19 के मामलों में कमी के बाद गत कुछ हफ्तों से देश के कई हिस्सों में संक्रमितों की संख्या में वृद्धि देखने को मिली है। यह देखा गया है कि इसकी वजह कोविड-19 नियमों के पालन में ढील है, खासतौर पर भीड-भाड़ वाले स्थानों पर।'
 
उन्होंने कहा कि बढ़ते मामलों और आगामी त्योहारों के मद्देनजर यह जरूरी है कि कोविड-19 नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाए।

उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और छत्तीसगढ़ जैसे देश के कुछ राज्यों में कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के दैनिक मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, जहां देशभर में आए कुल नए मामलों के 80 फीसदी से अधिक मामले हैं। देशभर में 24 घंटे की अवधि में कुल 39,726 नए मामले सामने आए।

महाराष्ट्र में शुक्रवार को 25681 नए कोरोना मरीज मिले हैं। राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा 24 लाख के पार पहुंच गया। इस राज्य में 21 लाख 89 हजार 965 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 1,77,560 मरीजों का इलाज चल रहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

क्या इजराइल के दबाव में अमेरिका ने ईरान पर किया हमला, डोनाल्ड ट्रंप ने किया अगले प्लान का खुलासा

Assam Election 2026 : कांग्रेस की पहली सूची में बड़े नामों पर दांव, 42 सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान

योगी सरकार की अनूठी पहल, गोबर की राख और फूलों से बनी होली, यूपी की महिलाओं को मिला बंपर रोजगार

UP में खेती बनी मुनाफे का सौदा, 156 एग्री स्टार्टअप्स बदल रहे किसानों की तकदीर, ऐसे बढ़ रही कमाई

Gulf Crisis के बीच दोस्त ने निभाया फर्ज, नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, रूस ने भारत को की पेशकश

अगला लेख