Hanuman Chalisa

12 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए अगले माह के अंत तक उपलब्ध हो सकते हैं कोविडरोधी टीके

Webdunia
सोमवार, 13 सितम्बर 2021 (12:49 IST)
न्यूयॉर्क। अमेरिका में कोरोनावायरस के डेल्टा स्वरूप से संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए कोविड-19 रोधी टीके अगले महीने के अंत तक उपलब्ध हो सकते हैं। मीडिया की एक खबर में यह जानकारी सामने आई है। 'न्यूयॉर्क टाइम्स' समाचार-पत्र में प्रकाशित एक खबर में 2 स्वास्थ्य विशेषज्ञों के हवाले से कहा गया कि 5 से 11 साल के बच्चों के लिए कोविड टीके अक्टूबर के अंत तक उपलब्ध हो सकते हैं। यह कम उम्र के बच्चों के परिजन के लिए राहत की बात होगी, क्योंकि अभी तक टीके केवल 12 साल और उससे ऊपर के बच्चों के लिए ही उपलब्ध थे।

ALSO READ: सरकार का दावा, देश में अब तक Corona टीकों की 73.73 करोड़ खुराक दी गई
 
खबर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन के पूर्व आयुक्त एवं फाइजर बोर्ड के सदस्य डॉ. स्कॉट गोटलिब के हवाले से कहा गया कि कम उम्र के बच्चों के लिए टीकों की मंजूरी मिलने के लिए क्लिनिकल आंकड़ों का सावधानीपूर्वक एवं त्वरित समीक्षा की आवश्यकता होगी। गोटलिब ने सीबीएस के कार्यक्रम 'फेस द नेशन' में कहा कि सबसे बेहतर स्थिति में फाइजर के टीके कम उम्र के बच्चों के लिए 31 अक्टूबर तक तैयार हो जाएंगे। गोटलिब ने कहा कि फाइजर ने जिस तरह के आंकड़े एकत्र किए हैं, उन पर मुझे भरोसा है।

ALSO READ: क्यूबा में 2 साल के बच्चों को कोरोना वैक्सीन, मासूमों को कोरोना का टीका लगाने वाला पहला देश
 
टेक्सास चिल्ड्रेन्स हॉस्पिटल में अंतरिम बाल रोग प्रमुख डॉ. जेम्स वर्सालोविक ने कहा कि वह कम उम्र के बच्चों के लिए टीकों की स्वीकृति अक्टूबर तक मिलने की संभावना को लेकर गोटलिब से सहमत हैं। खबर में उनके हवाले से कहा गया कि इन परीक्षणों को आगे ले जाने के लिए हम हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। अत्यधिक संक्रामक डेल्टा स्वरूप संक्रमण के मामले बढ़ने के बीच बच्चों के अस्पताल में भर्ती होने की बढ़ती दर को देखते हुए वर्सालोविक ने कहा कि वे और उनके साथी रिकॉर्ड संख्या में बच्चों में संक्रमण देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम अब भी बुरी स्थिति में हैं और संभवत: एक और चरम देख सकते हैं।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ योगी सरकार, CM योगी ने राहत और मुआवजे के दिए सख्त निर्देश

CM योगी की प्रेरणा से साइकिल पर विधानसभा पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना, ईंधन बचत का दिया संदेश, काशी में दिखा असर

PM मोदी की अपील पर CM मोहन यादव ने दिल्ली मेट्रो में किया सफर, सादगी का वीडियो वायरल

सौभाग्य सिंह के सैकड़ों गाड़ियों के काफिले पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, दिया नोटिस, वित्तीय अधिकार भी छीने

PM मोदी के साथ 35 वर्षों के अनुभवों पर शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक ‘अपनापन’, 26 मई को होगा लोकार्पण

अगला लेख