Hanuman Chalisa

इंदौर में Corona पर एक्शन में हुई देरी, CM शिवराज की दो टूक, जल्द ही स्थिति पर पाएंगे काबू

विकास सिंह
शुक्रवार, 3 अप्रैल 2020 (13:26 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में सबसे अधिक मामलों के साथ देश भर में कोरोना हॉटस्पॉट के रुप में पहचाने वाले शहर इंदौर में महामारी के फैलने के पीछे प्रशासन की चूक जिम्मेदार मानी जा रही है। पहले से ही सवालों के घेरे में आए प्रशासन की कार्यप्रणाली पर अब खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी सवाल उठा दिए है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने साफ शब्दों में कहा कि मुझे लगता है कि इंदौर में देर हुई है। उन्होंने कहा कि 23 मार्च की रात में मुख्यमंत्री बना तब से इंदौर में लगातार कार्रवाई जारी है।

उन्होंने कहा कि इंदौर में जिला प्रशासन को बदलने का काम भी किया गया और अब वहां आवश्यक व्यवस्था बना ली गई है। कोरोना के लक्षण मिलने पर तत्काल टेस्टिंग कराई जा रही है और यह बीमारी को फैलने से रोकने के लिए जरुरी है किए पॉजिटिव केसों का पता चले। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनको विश्वास है कि जल्द ही स्थिति पर नियंत्रण कर लेंगे।

वहीं इंदौर में डॉक्टरों पर हमले करने वालों को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंसान ही मानवता का दुश्मन बताया है। उन्होंने साफ कहा कि इस तरह की घटना बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे लोगों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री के सख्त तेवरों के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई भी कर उनको जेल भेद दिया है।

वहीं बाहर के प्रदेशों पे पलायन कर लौटे मजूदरों के सवाल पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश के जो मजदूर दूसरे राज्यों में है उनके लिए संबंधित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात करके उनके रहने-खाने और अन्य व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही प्रदेश लौटने वाले सभी मजदूरों को मुफ्त में राशन दिया जा रहा है और उनको आइसोलेशन में रखा जा रहा है। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज ने कोरोना के बीच मरकज जैसे आयोजन को अपराध बताया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी-मेलोनी की मुलाकात और भारत-इटली की स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप, जानें किन-किन समझौतों पर बनी सहमति

डॉलर के मुकाबले सबसे नीचे स्तर पर भारतीय रुपया, पाकिस्तानी करेंसी से कितना मजबूत, क्यों बढ़ रही है चिंता

फेसबुक पर महाराणा प्रताप के बारे में अभ्रदता करने पर भड़के हिंदू संगठन, एफआईआर कर गिरफ्तारी की मांग की

ट्विशा शर्मा मौत मामले की होगी CBI जांच !,सीएम से मिले परिजन, मोहन यादव ने दिया पूरी मदद का भरोसा

'निकोटीन पाउच' के जाल में फंस रहे युवा व किशोर, WHO ने जारी किया बड़ा अलर्ट

सभी देखें

नवीनतम

गुजरात में अहमदाबाद सबसे गर्म, कुछ जिलों में मिल सकती है गर्मी से राहत

PM मोदी की विदेश यात्रा रही सफल, कई समझौतों पर हुए हस्‍ताक्षर, देश में आएगा 3.5 लाख करोड़ का निवेश

बाथरूम में नहाती रह गई 'हसीना' और सब कुछ चुराकर फुर्र हो गया दगाबाज आशिक

अन्ना आंदोलन से ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ तक : भारतीय लोकतंत्र में बदलाव की छटपटाहट

ट्विशा शर्मा सुसाइड केस: पूर्व जज गिरिबाला सिंह पर गिरेगी गाज, अग्रिम जमानत रद्द कराने के लिए HC में याचिका, पति समर्थ सिंह पर 30 हजार का इनाम

अगला लेख