Hanuman Chalisa

UP में लॉकडाउन खुलने पर असमंजस, अभी कुछ भी तय नहीं

अवनीश कुमार
सोमवार, 6 अप्रैल 2020 (18:14 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में सोमवार को अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बताया कि प्रदेश में संवेदनशीलता बढ़ने के कारण 14 अप्रैल के बाद भी लॉकडाउन खुल पाएगा या नहीं, यह अभी कहा नहीं जा सकता है। इस पर कुछ भी कहना, अभी संभव नहीं होगा। क्योंकि लॉकडाउन से जितनी भी व्यवस्था बनाकर केसों को नियंत्रित किया गया है, अगर 1 भी केस प्रदेश में रह जाता है तो लॉकडाउन को खोलना उचित नहीं होगा। लॉकडाउन खुलने से पुनः वही स्थिति आ सकती है।

उन्होंने कहा कि तबलीगी जमात से जुड़े हुए 159 लोगों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के कारण अब प्रदेश में संवेदनशीलता बहुत बढ़ गई है।अभी 159 मरीजों को इलाज के लिए भर्ती कर रहे हैं और वहीं मरीजों से जुड़े हुए या उनके साथ रहने वाले लोगों की निगरानी कर रहे हैं।हम उन लोगों की भी निगरानी कर रहे हैं जो मरीज के संपर्क में रहने वाले लोगों के संपर्क में आए हैं।

उन्होंने बताया कि रविवार तक की स्थिति पर नजर डालें तो तबलीगी जमात से जुड़े 159 केस पूरे प्रदेश के विभिन्न जनपदों में फैले हुए हैं।जिसमें आगरा में कुल 29, लखनऊ में 12, गाजियाबाद में 14, लखीमपुर खीरी में 3, कानपुर नगर में 7, वाराणसी में 4, शामली में 13, जौनपुर में 2, बागपत में 1, मेरठ में 13, हापुड़ में 3, गाजीपुर में 5, आजमगढ़ में 3, फिरोजाबाद में 4, हरदोई में 1, प्रतापगढ़ में 3, सहारनपुर में 13, शाहजहांपुर में 1, बांदा में 2, महराजगंज में 6, हाथरस में 4, मिर्जापुर में 2, रायबरेली में 2, औरैया में 1, बाराबंकी में 1, बिजनौर में 1, सीतापुर में 8, प्रयागराज में 1 केस आए हैं।

आज (सोमवार) की स्थिति के अनुसार, कुल मिलाकर कोरोना के पुष्ट केसों की संख्या 305 है।इनमें से 159 केस तबलीगी जमात से हैं।जो 27 नए केस आए हैं, उनमें से 21 केस तबलीगी जमात के लोगों के हैं जो 27 नए केस आए हैं उनमें लखनऊ से 5, कानपुर नगर से 1, बिजनौर से 1, प्रयागराज से 1, शामली से 5, सीतापुर से 8, आगरा से 2, कौशांबी से 1, गौतमबुद्ध नगर से 3 केस हैं। उन्होंने बताया कि जहां भी ज्यादा केस आए हैं वहां बचाव के सभी उपाय किए जा रहे हैं और शत-प्रतिशत लॉकडाउन किया गया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

अगला लेख