Hanuman Chalisa

मप्र : गांव में लगे शिविर पर भड़के 2 भाइयों ने टीकाकरण कर्मियों को धमकाकर भगाया

Webdunia
बुधवार, 14 अप्रैल 2021 (20:02 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 का टीका लगाए जाने पर आगबबूला होते हुए 2 सगे भाइयों ने टीकाकरण कर्मियों से बदसलूकी की और उन्हें धमकाकर भगा दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मानपुर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इंदौर शहर से करीब 45 किलोमीटर दूर सागलाखाली गांव में पात्र हितग्राहियों को मंगलवार को कोविड-19 का टीका लगाया जा रहा था। इस दौरान अमित चैन सिंह और अजय चैन सिंह नाम के दो सगे भाई टीकाकरण शिविर में आ धमके और टीके के खिलाफ दुष्प्रचार शुरू कर दिया। पुलिस अधिकारी ने प्राथमिकी के हवाले से बताया कि दोनों भाई ग्रामीणों को महामारी के टीके के खिलाफ भड़का रहे थे।

उन्होंने बताया, जब टीकाकरण कर्मियों ने दोनों भाइयों से कहा कि वे टीके को लेकर दुष्प्रचार बंद करें, तो उन्होंने इन कर्मियों के साथ न केवल गाली-गलौज की, बल्कि उन पर लाठी और पत्थर से हमला करने की कोशिश भी की। इस पर टीकाकरण कर्मी शिविर से भागने पर मजबूर हो गए।पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों भाइयों ने टीकाकरण कर्मियों को धमकी भी दी कि यदि वे कभी गांव में दिखाई देने पर उन्हें जान से हाथ धोना पड़ेगा।

उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 353 (लोक सेवकों को भयभीत कर उन्हें उनके कर्तव्य के निर्वहन से रोकने के लिए उन पर हमला) के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

गौरतलब है कि इंदौर, राज्य में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिला है, जहां इन दिनों महामारी की दूसरी लहर का घातक प्रकोप नजर आ रहा है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर केंद्रित केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक ‘अपनापन’ का लोकार्पण

शीशमहल तो याद है ना? एक लाख से ज्यादा की आलीशान कुर्सी पर विराजती हैं CM रेखा गुप्ता

RGC का दावा- मार गिराया अमेरिका का खतरनाक MQ-9 रीपर ड्रोन, F-35 लड़ाकू विमान भी उल्टे पांव लौटे

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

अगला लेख