Hanuman Chalisa

लगातार चौथे दिन देश में कोरोना के 3 लाख से ज्यादा मामले, 24 घंटे में 525 की मौत

Webdunia
रविवार, 23 जनवरी 2022 (10:22 IST)
नई दिल्ली। भारत में गत 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 3,33,533 नए मामले सामने आए जबकि 525 लोगों की मौत हो गई। देश में लगातार चौथे दिन 3 लाख से ज्यादा कोरोना संक्रमित मिले हैं।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में अब तक 3 करोड़ 92 लाख 37 हजार 264 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं इनमें से 40 लाख 98 हजार 410 कोरोना केसेस जनवरी के 23 दिनों में मिले हैं।
 
देश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 21 लाख 87 हजार 205 हो गई है। इस समय देश में मिले संक्रमण के कुल मामलों में से 5.57 प्रतिशत मरीज उपचाराधीन हैं जबकि मरीजों के ठीक होने की दर 93.18 प्रतिशत है। नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक गत 24 घंटे के दौरान उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 73,840 मरीजों की वृद्धि हुई है। 
 
गत 24 घंटे के दौरान 525 संक्रमितों की मौत होने से भारत में महामारी से जान गंवाने वालों की कुल संख्या 4,89,409 तक पहुंच गई। जनवरी में कोरोना की वजह से 8289 लोग मारे जा चुके हैं। वहीं, देश में कोविड-19 रोधी टीके की कुल 162.92 करोड़ से अधिक खुराक लगाई जा चुकी है।
 
Koo App
उल्लेखनीय है कि देश में 7 अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।
 
देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले 1 करोड़ के पार हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ के पार और 23 जून 2021 को 3 करोड़ के पार पहुंच गई थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से इंजन खराब हुआ तो क्या इंश्योरेंस क्लेम मिलेगा? सरकार ने बताई सचाई, क्या बोलीं बीमा कंपनियां

20,000 के बजट में ये हैं जून 2026 के टॉप 3 बेस्ट स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग प्रोसेसर का धांसू कॉम्बो

Tata Sierra EV vs Toyota Ebella: 500km से ज्यादा माइलेज वाली दो धाकड़ इलेक्ट्रिक SUVs में महामुकाबला, जानें लॉन्च डेट और कीमत!

नागौद राजघराने में साहब, बीवी और सौतन — हवस, धोखे और खून से सनी राजसी दास्तान

राम नाम की लूट... 'अयोध्या कांड' से पूरा देश हिला, SIT जांच के बीच चंपत राय बीमार, नृपेन्द्र मिश्रा गायब

सभी देखें

नवीनतम

मेलोडी मूमेंट के बाद फिर साथ PM मोदी-जॉर्जिया मेलोनी, ट्रंप से मिलाया हाथ, G7 Summit के मंच से भारत का दुनिया को बड़ा संदेश

नागपुर में एयरफोर्स अफसर की पत्नी से हैवानियत, रेप, ब्लैकमेल कर धर्मांतरण की कोशिश

ज्येष्ठ मास के सातवें मंगलवार पर हुआ विशाल हनुमान भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

योगी सरकार का बड़ा कदम: 8 जिलों के आस्था स्थलों के विकास पर 79 करोड़ रुपये खर्च, 33 परियोजनाओं पर काम शुरू

UP B.Ed Result 2026 : अलीगढ़ की वंदना सिंह बनीं प्रदेश टॉपर, 4 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को मिली रैंक

अगला लेख