Hanuman Chalisa

Life in the times of corona: दहशत ऐसी क‍ि मां के शव को छोड़कर भागा बेटा!

नवीन रांगियाल
कोरोना की दहशत ने कई लोगों को असंवेदनशील भी बना द‍िया है। इससे अब र‍िश्‍ते भी तार-तार होने लगे हैं। र‍िश्‍ता अगर मां बेटे का हो तो यह और भी दुखद है।

भावुक कर देने वाली यह घटना पंजाब के कपूरथला की है। कोरोना की वजह से एक बेटे ने मां के शव को ही छूने से इनकार कर द‍िया। दरअसल यहां एक 75 साल की महिला की स्वाभाविक मौत हो गई। लेक‍िन मह‍िला के बेटे ने उसका अंति‍म संस्‍कार करने से मना कर द‍िया।

यहां बेबे नानकी रोड स्थित आरसीएफ के पास झुग्गी-झोपड़ी में रामू नाम का युवक रहता है। कर्फ्यू से दो दिन पहले मुक्तसर के गांव वड़िंग से उसकी बुजुर्ग मां मंगली देवी आकर रहने लगी। मीड‍िया में आई खबरों के मुताब‍िक कुछ दि‍न बीमार रहने के बाद अचानक उसकी मौत हो गई। जैसे ही मां की मौत हुई बेटा उसके शव को छोड़कर भाग गया।

दरअसल उसे डर था क‍ि उसकी मां को कोरोना हो गया है। अगर वो उसके आसपास रहेगा तो उसे भी संक्रमण हो जाएगा। रिश्तेदारों ने भी इसलिए दूरी बना ली कि उन्हें कोरोना से मौत होने का भय हो गया था।

मामला जिला प्रशासन के ध्यान में आया तो तहसीलदार और पटवारी समेत कुछ अधि‍कारी ने युवक को समझाया। सेहत विभाग की टीम उसकी काउंसलिंग की और मां के अंतिम संस्कार करने के लिए उसे राजी क‍िया।

रामू बेहद गरीब व्‍यक्‍ति‍ है, उसके पास अंत‍िम संस्‍कार के और मां के शव को श्‍मशान घाट पहुंचाने के पैसे भी नहीं थे। बाद में अधि‍कार‍ियों की मदद से र‍िक्‍शा में शव को ले जाया गया और अंत‍िम क्रि‍याएं की गई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांगो में इबोला वायरस का नया खौफ, बच्चों में संक्रमण बढ़ने की आशंका, WHO का अलर्ट

वित्‍तमंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- सिर्फ आलोचना करते हैं, नहीं दिखती भारत की तरक्की

Mamata Banerjee : TMC में बगावत तेज, काकोली घोष दस्तीदार के बेटे ने ममता बनर्जी समेत 5 नेताओं पर ठोका मानहानि का मुकदमा

क्या समाप्त होने वाला ईरान-अमेरिका युद्ध, समझौते के कितने करीब दोनों देश, होर्मुज पर किसका कंट्रोल

ईरान ने शांति समझौते से किया इनकार, कहा- अभी तारीख तय नहीं, किसने कहा था 24 घंटे में होगी डील?

सभी देखें

नवीनतम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘डबल इंजन’ सरकार और विकास के नए आयाम छूता मध्यप्रदेश

LIVE: अमेरिका ईरान डील से इजराइल नाराज, भारतीय शेयर बाजार में उछाल

मानसून की एंट्री तेज, 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; कई इलाकों में आंधी-तूफान की चेतावनी

जेवर एयरपोर्ट से शुरू हुई कमर्शियल उड़ानें, लखनऊ से पहली फ्लाइट ने की सफल लैंडिंग

हिंदू नाम से महिलाओं को शादी का झांसा देने के आरोप में गिरफ्तारी, मोबाइल से मिले 8000 आपत्तिजनक वीडियो

अगला लेख