Hanuman Chalisa

चीन में फिर बढ़ रहे हैं Corona के मामले, विदेश से लौट रहे नागरिकों ने बढ़ाई चिंता

Webdunia
बुधवार, 15 अप्रैल 2020 (10:20 IST)
बीजिंग। चीन में कोरोना वायरस (Corona virus) के 46 नए मामलों में से 10 स्थानीय संक्रमण से जुड़े हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने विदेश से आ रहे नागरिकों को लेकर चिंता जाहिर की और कहा कि आने वाले समय में रूस से लगी पूर्वोत्तर सीमा पर स्थित शहर दूसरा वुहान बन सकता है।

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने बुधवार को कहा कि इन 46 नए मामलों में अधिकतर विदेश से लौटे चीन के नागरिक हैं। इनके साथ ही हाल ही में सामने आए नए मामलों की संख्या मंगलवार को 1500 हो गई। इनमें 10 स्थानीय संक्रमण के मामले भी शामिल हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि चीन-रूस सीमा पर स्थित सुइफेनेहे शहर नया वुहान बनता जा रहा है क्योंकि यहां रूस से आए अधिकतर लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं।

एनएचसी ने बताया कि मंगलवार को 57 लोग बिना किसी लक्षण के संक्रमित पाए गए, जिसके साथ ही देश में ऐसे मामलों की संख्या 1023 हो गई।

ये ऐसे लोग हैं, जिनमें वायरस के बुखार, खांसी, गले में दर्द जैसे कोई लक्षण नहीं थे, लेकिन फिर भी ये जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। ये लोग संक्रमित हैं और इनसे दूसरों लोग भी संक्रमित हो सकते हैं।

इस बीच, हुबेई प्रांत में वायरस से एक व्यक्ति की मौत के बाद मृतक संख्या मंगलवार को 3342 हो गई। देश में मंगलवार तक कुल 82295 पुष्ट मामले थे। इनमें इससे जान गंवाने वाले 3342 लोग,1,91,137 वे लोग जिनका इलाज जारी है और ठीक हो चुके 77816 लोग शामिल हैं।

सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ के अनुसार मंगलवार तक हांगकांग में चार लोगों की मौत के साथ कुल 1012 पुष्ट मामले थे। वहीं मकाउ में 45 और ताइवान में 393 मामलें थे, जिनमें इससे जान गंवाने वाले छह लोग शामिल हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ योगी सरकार, CM योगी ने राहत और मुआवजे के दिए सख्त निर्देश

CM योगी की प्रेरणा से साइकिल पर विधानसभा पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना, ईंधन बचत का दिया संदेश, काशी में दिखा असर

PM मोदी की अपील पर CM मोहन यादव ने दिल्ली मेट्रो में किया सफर, सादगी का वीडियो वायरल

सौभाग्य सिंह के सैकड़ों गाड़ियों के काफिले पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, दिया नोटिस, वित्तीय अधिकार भी छीने

PM मोदी के साथ 35 वर्षों के अनुभवों पर शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक ‘अपनापन’, 26 मई को होगा लोकार्पण

अगला लेख