Hanuman Chalisa

भारत में लगातार तीसरे दिन बढ़े कोरोनावायरस के मामले, संक्रमितों की संख्या 90 लाख के पार

Webdunia
शुक्रवार, 20 नवंबर 2020 (10:36 IST)
नई दिल्ली। देश में लगातार तीसरे दिन भी कोरोनावायरस के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई। 24 घंटों में कोविड-19 के 45,882 नए मामले सामने आने के साथ शुक्रवार को संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 90 लाख से अधिक हो गई। वहीं इस रोग से उबरने वाले लोगों की संख्या भी बढ़कर 84.28 लाख हो गई है। स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 93.6 फीसदी है।
 
ALSO READ: बड़ी खबर, पुणे में मिले कोरोना के खिलाफ हर्ड इम्युनिटी के संकेत, 85% संक्रमितों में मिली एंटीबॉडी
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोनावायरस संक्रमण के कुल 90,04,365 मामले हो गए हैं। 24 घंटे के भीतर संक्रमण के कारण और 584 लोगों की मौत हुई जिसके कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,32,162 हो गई। कोरोनावायरस संक्रमण से मरने वालों की दर कम होकर 1.46 फीसदी रह गई है।
 
आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोनावायरस से संक्रमित 4,43,794 लोगों का इलाज चल रहा है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 4.92 फीसदी है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के मुताबिक 20 नवंबर तक 12,95,91,786 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई जिनमें से 10,83,397 नमूनों की जांच गुरुवार को हुई। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

धार भोजशाला विवाद पर आएगा कोर्ट का फैसला, मंदिर या कमाल मौला मस्जिद, निर्णय पर टिकी सबकी नजर

फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ योगी सरकार, CM योगी ने राहत और मुआवजे के दिए सख्त निर्देश

CM योगी की प्रेरणा से साइकिल पर विधानसभा पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना, ईंधन बचत का दिया संदेश, काशी में दिखा असर

PM मोदी की अपील पर CM मोहन यादव ने दिल्ली मेट्रो में किया सफर, सादगी का वीडियो वायरल

सौभाग्य सिंह के सैकड़ों गाड़ियों के काफिले पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, दिया नोटिस, वित्तीय अधिकार भी छीने

अगला लेख