Festival Posters

पाकिस्तान में Corona के मामले बढ़कर 38799 पहुंचे, 834 लोगों की मौत

Webdunia
शनिवार, 16 मई 2020 (19:22 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस (Corona virus) कोविड-19 के 1581 नए मामले सामने आए, जिससे देश में संक्रमण के कुल मामले 38799 पर पहुंच गए, जबकि देश में संक्रमण से अब तक 834 लोगों की मौत हो चुकी हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने अपने नवीनतम अपडेट में कहा कि पंजाब में अब तक कुल 14201 मामलों का पता चला है, जबकि सिंध में 14916, खैबर-पख्तूनख्वा में 5,678, बलोचिस्तान में 2,457, गिलगित-बाल्तिस्तान में 518, इस्लामाबाद में 921 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 108 मामले सामने आए हैं।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, कुल 10,880 मरीज अब तक कोरोना वायरस से ठीक हो चुके हैं, जबकि पिछले 24 घंटों के दौरान 31 मौतें होने से मरने वालों की संख्या 834 हो गई।अब तक कुल 3,59,264 नमूनों की जांच हो चुकी हैं, जिनमें से 14,878 पिछले 24 घंटों में की गईं।
देश में तेजी से संक्रमण फैलने के बीच, प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि गरीबों की आर्थिक समस्याओं का हल करना भी वायरस को रोकना जितना महत्वपूर्ण है। खान प्रांतों से प्रतिबंधों में ढील देने के लिए कह रहे हैं।

इस सप्ताह की शुरुआत में, पाकिस्तान ने कहा था कि वह सख्त प्रक्रियाओं के अंतर्गत ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने और सार्वजनिक परिवहन को चलाने की तैयारी कर रहा है।(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब कलेक्ट्रेट में मुस्कराए प्रदर्शनकारी, डीएम और लंगूर ‘मटरू’ की स्नेहभरी मुलाकात

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का बड़ा दावा, Air India ने कैंसल किया PM मोदी का टिकट

दिल्ली में जा‍ति पूछकर हुई थी महिला यूट्यूबर की पिटाई, दुष्‍कर्म की दी थी धमकी, वीडियो हुआ वायरल

आस्था का संगम, सौहार्द्र का संदेश : हरिद्वार से गंगाजल लेकर निकलीं तमन्ना मलिक

गलत जांच रिपोर्ट लगाने वालों पर दर्ज हो FIR, जनता दर्शन कार्यक्रम में दिखे योगी के तेवर

सभी देखें

नवीनतम

अंडर 19 वर्ल्ड कप जीत के बाद कप्तान आयुष म्हात्रे ने किए रामलला के दर्शन

योगी सरकार का बड़ा फैसला, अमेठी के बेरोजगारों को मिलेगा रोजगार, 2500 करोड़ रुपए का होगा निवेश

उत्‍तर प्रदेश में श्रमजीवी महिला छात्रावासों के निर्माण कार्य में तेजी

जब कलेक्ट्रेट में मुस्कराए प्रदर्शनकारी, डीएम और लंगूर ‘मटरू’ की स्नेहभरी मुलाकात

यूपी की अर्थव्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी ढाई गुना से ऊपर पहुंची

अगला लेख